Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में प्रखण्ड व मण्डल अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

SHARE:

  • पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर, नियुक्ति पत्र देकर दी गई जिम्मेदारी
  • जन-जन तक कांग्रेस की बात पहुंचाएं मण्डल अध्यक्ष, नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
  • कार्यकर्ताओं को किया जा रहा दक्ष – आनन्द बिहारी दुबे

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी और विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश मिश्रा, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू शामिल हुए. बैठक में जिला के सभी प्रखण्ड एवं मण्डल अध्यक्षों को नियुक्त कर उन्हें कांग्रेस पार्टी के डिजिटल ऐप से जोड़ने की दिशा में कार्य शुरू किया गया है. जिलाध्यक्ष ने बताया कि अब मण्डल अध्यक्षों को पंचायत, नगर निकाय व मुहल्ला स्तर पर कांग्रेस कमिटी गठन की जिम्मेदारी दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro  : घरेलू हिंसा तथा पोक्सो एक्ट पर कसमार में प्रशिक्षण कार्यक्रम

Gambhir Car Associate Motion Ads

संगठन सृजन अभियान से जुड़े सभी अध्यक्ष, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हो रहा एकीकरण

बैठक में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जमीनी स्तर पर संगठन सृजन का अभियान चला रही है, और पूर्वी सिंहभूम जिले में यह प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि सभी प्रखण्ड अध्यक्ष अब झारखंड ऐप से जुड़ चुके हैं और मण्डल अध्यक्षों को भी QR कोड स्कैन कर इससे जोड़ने का कार्य अंतिम चरण में है. वहीं, सह-पर्यवेक्षक वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि वे स्वयं सभी पंचायत, वार्ड और मुहल्ला क्षेत्रों में संगठन निर्माण की निगरानी करेंगे ताकि हर स्तर पर कांग्रेस की उपस्थिति मजबूत हो.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : ग्रामीणों ने श्रमदान कर की सरकारी फिल्टर प्लांट की सफाई

डिजिटल ऐप से जुड़े कार्यकर्ता, संगठन सृजन को मिल रहा नया आयाम

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि प्रखण्ड और मण्डल अध्यक्षों की भूमिका संगठन की रीढ़ होती है. उन्हें चाहिए कि वे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करें ताकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हो. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने प्रखण्ड और मण्डल अध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने, जनता के बीच प्रतिदिन प्रवास करने, जनसमस्याओं का संकलन कर विभागीय अधिकारियों को मांग पत्र देने और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन, धरना-प्रदर्शन व घेराव करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज़ बनकर कार्य करेगी.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधायक ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

जनता से जुड़ें कांग्रेस कार्यकर्ता, समस्याओं को लेकर आंदोलन को रहें तैयार

बैठक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत 45 से अधिक मण्डल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए. इनमें आजादनगर, मानगो, उलीडीह, एमजीएम, सोनारी, कदमा, बिष्टूपुर, साकची, सीतारामडेरा, गोलमुरी, सिदगोड़ा, वर्मामाइन्स, बिरसानगर, टेल्को कॉलोनी, जेम्को, परसुडीह, करनडीह, बागबेड़ा, गोविन्दपुर, घोड़ाबांधा, एमजीएम ग्रामीण, जुगसलाई, कालिकापुर, आसनबनी, हाता-हल्दीपोखर, कोवाली, कमलपुर, लावा, लायलम, माधवपुर आदि मण्डलों के अध्यक्ष शामिल रहे. कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद ने किया. वहीं, झारखंड ऐप से सभी मण्डल अध्यक्षों को जोड़ने का कार्य अवनीश सिंह द्वारा किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : घोड़ाबांधा में जादूगोड़ा की रहने वाली तीन बच्चों की मां से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

45 मण्डल अध्यक्षों को सौंपा गया दायित्व, संगठन विस्तार को मिलेगा बल

अंत में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभी मण्डल अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को मजबूती देने की जिम्मेदारी अब आप सबके कंधों पर है. उन्होंने सभी से नियमित क्षेत्र भ्रमण, नुक्कड़ सभाओं के आयोजन और कांग्रेस के नीति-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया. बैठक में प्रखण्ड पर्यवेक्षक ब्रजेंद्र तिवारी, अखिलेश यादव, रामलाल प्रसाद पासवान, राकेश तिवारी, महेन्द्र मिश्रा, खगेनचन्द्र महतो, अशोक कुमार सिंह, और संगठन प्रभारी शशी कुमार सिन्हा, ज्योति मिश्र, इंतिखाब वास्ती, राजकिशोर यादव, अंसार खान की उपस्थिति रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर