Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मध्यस्थ और पैनल अधिवक्ताओं की बैठक, जिला जज फहीम किरमानी ने दिए दिशा-निर्देश

SHARE:

  • मुकदमों के बोझ को कम करने में मध्यस्थता की भूमिका अहम, पैनल अधिवक्ता बनते हैं न्याय का माध्यम
  • अधिवक्ताओं ने साझा की अपनी चुनौतियाँ, समाधान के लिए मिला आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अध्यक्षता में मध्यस्थ अधिवक्ताओं और पैनल अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में श्री किरमानी ने मध्यस्थता की प्रक्रिया की सफलता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं. उन्होंने कहा कि यदि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते से विवाद सुलझ जाए तो मुकदमेबाजी की लंबी प्रक्रिया, मानसिक तनाव और खर्च से बचा जा सकता है. इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि आपसी रिश्तों में भी मधुरता बनी रहती है. उन्होंने यह भी बताया कि मध्यस्थ अधिवक्ताओं को दोनों पक्षों को समझाने के लिए धैर्य और मेहनत की आवश्यकता होती है, लेकिन सफलता मिलने पर संतोष भी प्राप्त होता है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं-12वीं के टॉपर्स को किया गया सम्मानित

Gambhir Car Associate Motion Ads

समझौते से सुलझ सकते हैं अनेक विवाद, समय और धन दोनों की होती है बचत

बैठक में जिला जज ने पैनल अधिवक्ताओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होते और अधिवक्ता नियुक्त नहीं कर पाते, उनके लिए न्यायालय पैनल अधिवक्ता की व्यवस्था करता है. पैनल अधिवक्ता ऐसे वंचित लोगों को न्याय दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने अधिवक्ताओं से उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक का संचालन अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति की सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने किया. उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन भी दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इंटर क्लास को डिग्री कॉलेज से हटाने के फैसले के खिलाफ छात्रों ने शिक्षा मंत्री का किया घेराव

पैनल अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़, कमजोर वर्ग के लिए निभा रहे अहम भूमिका

बैठक में मध्यस्थ अधिवक्ता राम बल्लभ महतो, तपन कुमार दे, राजीव कुमार तिवारी, बैद्यनाथ शर्मा, सुभाष कटरियार, महुआ कारक, विश्वनाथ, अरुण कुमार सिंह, बलविंदर सिंह के अलावा पैनल अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, गिरिवर महतो, सुजीत जायसवाल, बिनोद गुप्ता, कल्याणी, पुष्पा हंस, प्रशांत पाल व नीरज कुमार उपस्थित थे. साथ ही दीपक गुप्ता, कृष्णा रजक, उपासी कुमारी, वीणा देवी, अतिशय सहित अन्य गणमान्य अधिवक्ता भी बैठक में मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर