Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं-12वीं के टॉपर्स को किया गया सम्मानित

SHARE:

  • मंत्री रामदास सोरेन और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

माइकल जॉन सभागार, बिष्टुपुर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें वर्ष 2024-25 के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के जिला टॉपर्स को सम्मानित किया गया. समारोह में माननीय मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड श्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. इस अवसर पर झारखंड अधिविद्य परिषद, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के विज्ञान, वाणिज्य तथा कला संकाय के शीर्ष पांच विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डिमना मुख्य सड़क की नाली जाम से मधुसूदन टेकचंद अपार्टमेंट के लोग कैद, बच्चों की पढ़ाई ठप

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रदर्शन में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मिला जिला स्तरीय सम्मान

मंत्री रामदास सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी समाज, राज्य या देश का विकास संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले आदिवासी समाज में बेटियों की पढ़ाई को महत्व नहीं दिया जाता था, लेकिन अब जागरूकता बढ़ी है और बच्चों को शिक्षा दी जा रही है. उन्होंने मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इससे छात्र-छात्राओं को विदेश में उच्च शिक्षा का अवसर मिलता है. इसके साथ ही प्रखंड स्तर पर नए कॉलेज और आवासीय स्कूल खोलकर शिक्षा को अधिक सुलभ बनाया जा रहा है. मंत्री ने आश्वासन दिया कि यह प्रयास निरंतर जारी रहेंगे ताकि विद्यार्थी राज्य और देश के श्रेष्ठ नागरिक बन सकें.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : मुसाबनी बाजार में वर्षों से जमा कचरे की सफाई कांग्रेस अध्यक्ष की पहल पर शुरू

शिक्षा से ही संभव है समाज का सशक्तिकरण : मंत्री रामदास सोरेन

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने टॉपर्स को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता केवल शुरुआत है, इसे विनम्रता से स्वीकार करें और अपने मूल्यों को बनाए रखें. उन्होंने युवाओं से कहा कि मेहनत और लगन से अपनी प्रतिभा को और निखारें. उपायुक्त ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता या मार्गदर्शन की जरूरत हो तो वे जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं. इस सम्मान समारोह ने मेधावी छात्रों में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर