Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की विद्युत विभाग संग अहम बैठक, स्मार्ट मीटर सहित कई मुद्दों पर बनी सहमति

SHARE:

  • स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शंकाओं पर हुई विस्तृत चर्चा, रीडिंग की तुलना के लिए दो सदस्यों के घर में होगा परीक्षण
  • लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर फॉल्ट की समस्याओं के स्थायी समाधान का मिला भरोसा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक की शुरुआत स्मार्ट मीटर से जुड़ी उपभोक्ता शंकाओं के समाधान के साथ हुई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मीटर घर के अंदर प्रवेश द्वार के समीपतम स्थान पर लगाया जा सकता है और बाहर लगाना अनिवार्य नहीं है. एजेंसी आगामी 10 वर्षों तक मीटर की देखरेख करेगी तथा किसी भी तकनीकी खराबी पर मुफ्त में बदली की व्यवस्था होगी. मीटर की रीडिंग की सटीकता पर विश्वास दिलाने के लिए यह निर्णय लिया गया कि चैंबर के दो सदस्यों के घरों में मौजूदा मीटर के समानांतर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे और दोनों की सात दिनों की रीडिंग की तुलना की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं-12वीं के टॉपर्स को किया गया सम्मानित

Gambhir Car Associate Motion Ads

रीडिंग की सटीकता के लिए चैंबर के सदस्यों के यहां लगेंगे ड्यूल मीटर

स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह मीटर नेटवर्क के माध्यम से स्वतः हर माह की रीडिंग भेजेगा, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर बिल मिल सकेगा. भविष्य में इसे प्रीपेड मीटर में परिवर्तित करना भी संभव होगा. चैंबर ने विद्युत बिलों के वितरण में हो रही देरी पर चिंता जताई और कहा कि इससे राज्य सरकार की 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना प्रभावित हो रही है, खासकर जब कई माहों का बिल एक साथ आता है. बैठक में चैंबर ने यह भी मांग रखी कि प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर एबी स्विच लगाया जाए ताकि फॉल्ट की स्थिति में केवल उसी क्षेत्र की आपूर्ति रोकी जाए. विभाग ने इस पर सहमति जताई और अगले माह से चार-पाँच ट्रांसफार्मर समूहों में इसे लागू करने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इंटर क्लास को डिग्री कॉलेज से हटाने के फैसले के खिलाफ छात्रों ने शिक्षा मंत्री का किया घेराव

200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लेकर चैंबर ने जताई चिंता

बैठक में गिरिडीह की लो वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्याएं भी सामने आईं. विभाग ने बताया कि यह समस्या जसीडीह ग्रिड से आ रही कम वोल्टेज आपूर्ति के कारण है, जिसका समाधान अगले सप्ताह तक कर लिया जाएगा. बैठक में चैंबर अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष विकास खेतान, कार्यकारिणी सदस्य संजय भूदौलिया, निर्मल कुमार, प्रशांत बगड़िया एवं विकास बसईवाला उपस्थित थे. बैठक के अंत में अधीक्षण अभियंता ने आग्रह किया कि ऐसे संवाद आगे भी होते रहें ताकि गिरिडीह में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में लगातार सुधार हो सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर