Breaking News
Jamshedpur Diwali : लागत मूल्य पर बेहतरीन मिठाई खरीदने का बुधवार अंतिम मौका, बुकिंग चूके तो Zomato से मंगाएं Jamshedpur/New Delhi : सिख समाज के पर्वों पर नहीं थमेगी जलियांवाला बाग ट्रेन! शीतकाल में भी नियमित परिचालन का आश्वासन Jamshedpur : चाक पर दीये गढ़ पूर्व सांसद सुमन महतो ने जगाई उम्मीदों की लौ, कुम्हारों के घर भी रोशन हो दीवाली Patna Saheb Gurudwara Election : पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का निर्देश Jamshedpur : बिरसानगर गिट्टी मशीन के पास तारकंपनी गुरुद्वारा के सेवादार का आकस्मिक निधन, कमेटी ने किया अंतिम संस्कार Jamshedpur : 14 नवंबर को मनाया जाएगा खालसे की माता साहिब कौर जी का 345वां जन्म दिहाड़ा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो में होगा शहीदी नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा के साथ होगा जोरदार स्वागत, गतका का भी होगा हैरतअंगेज़ प्रदर्शन

SHARE:

नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में हाजरी भर संगत ले गुरु का आशीर्वाद: जस्सू

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सिखों के नौवें गुरु, धर्म के रक्षक और मानवता के प्रतीक श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की शहादत को समर्पित भव्य शहीदी नगर कीर्तन का मानगो में गर्मजोशी के साथ होगा। 26 अगस्त को श्री गुरु सिंह सभा, मानगो कमिटी द्वारा मानगो चौक पर पुष्पवर्षा और गतका के हैरतंगेज प्रदर्शन के साथ नगर कीर्तन स्वागत किया जाएगा।

श्री गुरु सिंह सभा, मानगो कमिटी और संगत इस पवित्र अवसर पर पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ एकत्रित होकर गुरु जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

श्री गुरु सिंह सभा, मानगो कमिटी के महामंत्री जसवंत सिंह जस्सू और आयोजनकर्ता सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि ने शहीदी नगर कीर्तन के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की जा रहीं हैं। नगर कीर्तन के स्वागत में साध संगत द्वारा पूरी आस्था और भक्ति के साथ पुष्पवर्षा की जाएगी, जो इस आयोजन को और भी मनमोहक बनाएगी।
हो रही तैयारियों के बारे में जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि इस शहीदी नगर कीर्तन की एक विशेष आकर्षण होगा सिख मार्शल आर्ट ‘गतका’ का हैरतअंगेज प्रदर्शन। गतका दल के युवा और कुशल सिख बच्चे अपनी तलवारबाजी, भाले और अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ अद्भुत करतब दिखाएंगे।

श्री गुरु सिंह सभा, मानगो के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने साध संगत से इस पवित्र आयोजन में पूरे उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा-श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी शहादत सभी को प्रेरणा देती है कि वे अपने जीवन में सत्य और न्याय के मार्ग पर अडिग रहें। यह शहीदी नगर कीर्तन गुरु जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। वे साध संगत से अनुरोध करते हैं कि वे इस आयोजन में शामिल होकर गुरु जी को अपनी भक्ति और समर्पण की भेंट अर्पित करें।
श्री गुरु सिंह सभा, मानगो कमिटी ने सभी समुदायों के लोगों से इस शहीदी नगर कीर्तन में शामिल होने का हार्दिक आमंत्रण दिया है। यह आयोजन न केवल गुरु तेग बहादुर जी महाराज की शहादत को याद करने का अवसर है बल्कि उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, धैर्य और बलिदान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी प्रदान करता है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर