Breaking News
Jamshedpur Diwali : लागत मूल्य पर बेहतरीन मिठाई खरीदने का बुधवार अंतिम मौका, बुकिंग चूके तो Zomato से मंगाएं Jamshedpur/New Delhi : सिख समाज के पर्वों पर नहीं थमेगी जलियांवाला बाग ट्रेन! शीतकाल में भी नियमित परिचालन का आश्वासन Jamshedpur : चाक पर दीये गढ़ पूर्व सांसद सुमन महतो ने जगाई उम्मीदों की लौ, कुम्हारों के घर भी रोशन हो दीवाली Patna Saheb Gurudwara Election : पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का निर्देश Jamshedpur : बिरसानगर गिट्टी मशीन के पास तारकंपनी गुरुद्वारा के सेवादार का आकस्मिक निधन, कमेटी ने किया अंतिम संस्कार Jamshedpur : 14 नवंबर को मनाया जाएगा खालसे की माता साहिब कौर जी का 345वां जन्म दिहाड़ा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पेयजलापूर्ति का मामला – महानंद बस्ती, नामदाबस्ती-विकास कॉलोनी के लोग 30 दिनों में ले लेंगे कनेक्शन, सोमवार से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया होगी शुरू

SHARE:

शुक्रवार को जुस्को ने काट दिया था कनेक्शन, कनेक्शन तत्काल बहाल करने की पुरजोर मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में जेम्को–जोजोबेड़ा रास्ते में पड़ने वाली महानंद बस्ती, नामदा बस्ती-विकास कालोनी एवं अन्य इलाकों में शुक्रवार को टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) ने पानी का कनेक्शन काट दिया। इससे इन इलाकों में हाहाकार मच गया। लोगों ने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को फोन कर इस मामले की जानकारी दी। राय ने तत्काल जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव को फोन किया और पूरे मामले को देखने को कहा। सुबोध श्रीवास्तव ने शिनावर को उक्त बस्तियों का दौरा किया और फिलहाल पेयजलापूर्ति चालू करवाने की मांग की। सोमवार से बस्ती वासी कनेक्शन के लिए आवेदन जमा करना प्रारंभ कर देंगे।

इन बस्तियों से लौट कर सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि उनके साथ जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव एवं बर्मा माइंस के मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार भी थे। इन सभी ने नामदा बस्ती विकास कॉलोनी सहित अन्य बस्तियों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। लोगों ने उन्हें बताया कि वे सभी टीएसयूआईएसएल का कनेक्शन लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन टीएसयूआईएसएल की ओर से मनमाना शुल्क मांगा जा रहा है। कई लोगों ने चार–पांच महीने पूर्व आवेदन दे दिया लेकिन अब तक उन्हें कनेक्शन नहीं मिला है। इस कारण आम लोग परेशान और आक्रोशित हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सुबोध श्रीवास्तव ने जुस्को प्रबंधन से मांग की कि बंद पड़ी पेयजल लाइन को तत्काल चालू किया जाए। इसके साथ ही लोगों को आवेदन करने और शुल्क जमा करने के लिए एक महीने का समय दिया जाए तथा न्यूनतम कनेक्शन चार्ज लेकर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कई लोगों ने आवेदन भर दिया है, तब उन्हें कनेक्शन क्यों नहीं दिया जा रहा है? सभी उपस्थित बस्तीवासियों ने एक स्वर में भरोसा दिलाया कि वे एक महीने के भीतर कनेक्शन लेने के लिए तैयार हैं।

सुबोध श्रीवास्तव ने जुस्को के पेयजल विभाग के अधिकारी राजीव कुमार से फोन पर बात की। उन्होंने श्री कुमार से कहा कि सोमवार से बस्तीवासी आवेदन भरना प्रारंभ कर रहे हैं। तब तक पूर्व की भांति आप उन्हें पेयजलापूर्ति बहाल करें। इस पर कुमार ने श्रीवास्तव को आश्वस्त किया कि वह इसे देखेंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर