WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : एडवा ने भारी वर्षा के बाद भी बलियापुर में निकाला जुलूस, आसनबनी में भूमि अधिग्रहण का जताया विरोध

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की ओर से 7 सूत्री मांगों के समर्थन में भारी वर्षा के बावजूद बलियापुर में जुलूस निकाला गया, जो मुख्य सड़क, बलियापुर थाना होते हुए प्रखंड व अंचल कार्यालय बलियापुर पहुंचा। अंचल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन के बाद धरना दिया गया।

प्रदर्शनकारी महिला “आसनबनी में जबरन भूमि अधिग्रहण बंद करो” “अबुआ आवास देना होगा” “महिला उत्पीड़न पर रोक लगाओ” “किसानों को समय पर खाद बीज देना होगा” आदि नारे लगा रही थी।
विस्थापन विस्थापित संघर्ष मोर्चा आसनबनी की ओर से महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की नेत्री रानी मिश्रा ने कहा कि आसनबनी में सेल का तासरा परियोजना में विस्थापितों को बसाने के लिए खेतिहर भूमि का जबरन भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। किसान जब विरोध में उतर रहें है तो उनपर लाठियां बरसायी गई। कई आदिवासी महिला घायल हुई। इस घटने में बलियापुर अंचल अधिकारी की संलिप्ता है, इसके बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता है, बल्कि उस अंचल अधिकारी को पुरस्कार स्वरूप पद में प्रोन्नती दी जाती है, ये बड़े शर्म की बात है।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एडवा की जिला अध्यक्ष उपासी महताइन ने कहा कि बलियापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विकास सम्बंधित कार्य ठप्प है। अबुआ आवास, मैयाँ योजना, वृद्धा पेंशन जारी करने में भारी गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द इसका समाधान नहीं निकाला गया तो प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बलियापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी की कार्यशैली से गांवों और अंचल क्षेत्र की महिलाओं में काफी रोष है, यदि जल्द कार्यशैली में परिवर्तन नहीं होगी तो सभी महिलाओं को गोलबंद कर उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए हमलोग बाध्य होंगे। धरना के बाद एडवा का प्रतिनिधिमंडल मांग पत्र लेकर बीडीओ को देने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि सूचना देने के बावजूद प्रखंड विकास अधिकारी वार्ता के लिए उपलब्ध नहीं थे। कार्यालय अधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया।
सात सूत्री मांग पत्र प्रखंड/ अंचल अधिकारी को सौंपा गया।

ये है मांग…

1. जरूरत मंद को अबुआ आवास दिया जाय, जिन लोगों का नाम किसी कारणवश हट गया है उन्हें जोड़ा जाय।
2. आसनबनी, कालीपुर सरसाकुड़ी मौजा की खेतीहर जमीन को जबरन अधिग्रहण पर रोक लगाया जाय।
3. मईयाँ योजना के तहत सभी जरूरत मंदो को इस योजना का लाभ दिया जाय, जो आवेदन लम्बित है उसे जल्द निपटारा किया जाय।
4. वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन को नियमित किया जाय तथा लम्बित आवेदन का शीघ्र निपटारा किया जाय।
5. शिक्षित महिला बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाय तथा महिलाओं को स्वालम्बी बनाने के लिए शीघ्र ही कारगार कदम उठाया जाय।
6. सभी किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराया जाय ।
7. शिव मंदिर टोला पलानी से शिव मंदिर जाने वाला जो रास्ता है उसे अविलम्ब बनाया जाय।

इन्होंने भी किया सम्बोधित

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपासी महताइन, संचालन रानी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को, पुरनी देवी, हिमानी देवी, मालती देवी, सविता देवी, मिठू दास, रंजू प्रसाद,कल्पना देवी, मधुमिता मिस्त्री, राबड़ी देवी, उर्मिला मरांडी, झूली देवी, बेलगड़िया की पूर्व मुखिया कमला देवी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर