Breaking News
Jamshedpur Diwali : लागत मूल्य पर बेहतरीन मिठाई खरीदने का बुधवार अंतिम मौका, बुकिंग चूके तो Zomato से मंगाएं Jamshedpur/New Delhi : सिख समाज के पर्वों पर नहीं थमेगी जलियांवाला बाग ट्रेन! शीतकाल में भी नियमित परिचालन का आश्वासन Jamshedpur : चाक पर दीये गढ़ पूर्व सांसद सुमन महतो ने जगाई उम्मीदों की लौ, कुम्हारों के घर भी रोशन हो दीवाली Patna Saheb Gurudwara Election : पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का निर्देश Jamshedpur : बिरसानगर गिट्टी मशीन के पास तारकंपनी गुरुद्वारा के सेवादार का आकस्मिक निधन, कमेटी ने किया अंतिम संस्कार Jamshedpur : 14 नवंबर को मनाया जाएगा खालसे की माता साहिब कौर जी का 345वां जन्म दिहाड़ा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीबीएमएस के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह आयोजित, प्रबंधन के मनोरंजन की व्यवस्था से पुराने दिनों को याद कर हुए भावुक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के डी बी एम एस कॉलेज में पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 2018 से लेकर 2022 बैच के 150 से अधिक पूर्व छात्रों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. समारोह की शुरुआत डी बी एम एस ट्रस्ट की संयुक्त अध्यक्ष कमला सुब्रमण्यम , सचिव गीता मोहनदास, कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्म राजन, सह सचिव सुधा दिलीप, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, प्रशासनिक सचिव सतीश सिंह, प्राचार्या एवं उपप्राचार्या द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई.

समारोह का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों के अनुभवों को साझा करना और कॉलेज के भविष्य के लिए उनके विचारों को आमंत्रित करना था। पूर्व छात्रों ने कॉलेज के दिनों की सुखद यादें साझा की एवं कॉलेज के भविष्य के लिए रचनात्मक सुझाव भी दिए।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन ने कहा यह पूर्व छात्रों का मिलन समारोह हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर था । हमारे पूर्व छात्र हमारे कॉलेज के सच्चे प्रतिनिधि हैं इनके निरंतर समर्थन और योगदान से हम नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं। हम अपने पूर्व छात्रों के साथ एक मजबूत और स्थायी संबंध बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

कॉलेज की शिक्षिका अमृता चौधरी ने सभी पूर्व छात्रों का शब्द परिचय दिया और व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद  छात्रों की उपस्थिति के लिए सभी को धन्यवाद दिया। संकाय सदस्यों और पूर्व छात्रों ने 5 वर्षों की यादों के बीच एक साथ मिलकर आनंदमय समय बिताया। पूर्व छात्रों के लिए मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई थी, जिसमें गीत, संगीत एवं नृत्य का कार्यक्रम रखा गया था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक एवं सहकर्मियों का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका माहेश्वरी एवं तरणजीत कौर और धन्यवाद ज्ञापन ऋषिता राय ने किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर