Breaking News
Bank Fraud: JSCB घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी Maoist Surrender: 2.20 करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल सरेंडर, मिसिर बेसरा के बाद संगठन के बड़े चेहरों में था शामिल Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Crop Loss: बिहार में बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ी, 270 करोड़ की फसल बर्बाद! भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित TMC Symbol War: TMC का नाम-चिन्ह छिना तो सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता, EC के फैसले को दी चुनौती; अब ‘घासफूल’ की लड़ाई अदालत में
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एमजीएम के मिनी पंजाब इलाके में फाइनेंस कंपनी की कार्रवाई पर हंगामा, ट्रक एसोसिएशन ने किया थाना का घेराव

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

एमजीएम थाना अंतर्गत मिनी पंजाब इलाके में शनिवार को ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों ने थाना का घेराव किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि चोला मंगलम और हिंदुजा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी जब्तगी की कार्रवाई करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक ट्रक चालक को रोककर किश्त का पैसा मांगा। पैसे नहीं मिलने पर विवाद बढ़ा और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।

सूचना मिलने पर ट्रक एसोसिएशन के सदस्य एमजीएम थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर फाइनेंस कंपनी से जुड़े लोगों को थाने ले आई। इसके बाद ट्रक एसोसिएशन के सदस्य भी थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराने की मांग की। लेकिन एसोसिएशन का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के कंपनी के लोगों को छोड़ दिया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ट्रक एसोसिएशन के नेताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फाइनेंस कंपनियों को थाना स्तर पर संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रक चालकों से दबाव बनाकर किश्त वसूली की जाती है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है। इस तरह की जबरन वसूली से ट्रक मालिक और चालक लगातार परेशान रहते हैं।

एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन फाइनेंस कंपनियों के एजेंट जबरन वसूली करते हैं और विरोध करने पर दबंगई दिखाते हैं।

इस पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। ट्रक एसोसिएशन का कहना है कि वह इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे, ताकि ट्रक चालकों और मालिकों को राहत मिल सके।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर