Breaking News
Jamshedpur Police : गोलमुरी, सोनारी समेत कई थानों में नए थाना प्रभारियों का योगदान, राजन आजादनगर आये, परसुडीह से अविनाश गए साइबर थाना, देखें-List Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, मृत कर्मचारी के परिवार को ₹20 लाख एवं ₹25 हजार मासिक सहायता पर समझौता Jamshedpur : BJYM जमशेदपुर महानगर का रक्तदान शिविर रविवार को, रक्तदाताओं को मिलेगा हेल्मेट और टी-शर्ट Security Storm: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सुरक्षा का बड़ा प्लान, 31 शर्तों ने बढ़ाई सियासी हलचल; राजीव गांधी हत्याकांड का भी जिक्र High Court Setback : बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन ने बढ़ाई हेमंत सोरेन की मुश्किलें, हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत Jamshedpur : गुरदीप पप्पू, अजीत गंभीर सहित 14 बरी, संदर्भ – 2017 में जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Golpahari Gurudwara : श्री गुरुग्रंथ साहेब के 421वें पहले प्रकाश पर्व पर संगत ने प्राप्त की गुरु घर की खुशियां, परसुडीह थानेदार, सरदार शैलेन्द्र समेत कई हुए सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिखों के हाजर नाजर गुरु, जुगो जुग अटल श्री गुरुग्रन्थ साहेब का पहला प्रकाश पर्व (421वां) रविवार को लौहनगरी के कई गुरुद्वारों में श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान संगत ने गुरु घरों में शीश झुकाया. इसी क्रम में परसुडीह के गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में भी श्री गुरुग्रंथ साहेब में दर्ज गुरवाणी को कीर्तन के रूप में संगत ने श्रवण किया एवं गुरु घर की खुशियां प्राप्त की. जेम्को आजादबस्ती के भाई जसबीर सिंह ने संगत को कीर्तन से निहाल किया.

मौके पर मुख्य रूप से धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह को गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया. इसके साथ ही सरजामदा गुरुद्वारा के प्रधान रविंद्र सिंह, किताडीह गुरुद्वारा से मनमोहन सिंह, ओंकार सिंह को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान सरदार शैलेन्द्र सिंह को विशेष कर रामगढ़ीया सभा का ट्रस्टी बनाये जाने पर सम्मान दिया गया. उन्होंने संगत को आगामी 26 अगस्त की शाम शहर आने वाले शहीदी नगर कीर्तन में हुमहुमां के शामिल होने की अपील की गई. गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह ने आये अतिथियों और संगत का धन्यवाद किया. अंत में सरबत के भले की अरदास ग्रंथी बीबी गुरमीत कौर ने की. प्रसाद वितरण के बाद गुरु का अटूट लंगर संगत के बीच वितरित किया गया. इससे पूर्व सुबह 11 बजे गुरुद्वारा साहेब में प्रकाश पर्व की खुशियों के लिए चल रहे श्री अखंड साहेब के पाठ का भोग पड़ा. इसके बाद विशेष कीर्तन समागम का दौर शुरू हुआ.

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में चेयरमैन इंद्रजीत सिंह “साब”, वरीय उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह टीटू, सविन्द्र सिंह, रंजीत सिंह मथारू, सुरजीत सिंह, सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान परमजीत कौर, बीबी त्रिपता कौर, बेवी कौर, जसविंदर कौर, स्वीटी कौर, गुरमीत कौर आदि समेत नौजवान सभा के प्रधान तरणदीप सिंह, अमनदीप, आकाश, बॉबी सिंह आदि ने सहयोग किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर