Breaking News
Jamshedpur : ‘द नेक्स्ट फेस ऑफ पुरुलिया सीजन 8’ में जमशेदपुर के मॉडल्स का जलवा, चार खिताब किए अपने नाम Jamshedpur : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, जमकर पथराव; पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों घायल, देखें – Video Jamshedpur : समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर माता स्व. रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की Tata Power Renewable Energy : टाटा पावर रिन्यूएबल्स की परियोजना क्षमता में 130% से अधिक की वृद्धि, Q2 में 419 MW का काम पूरा Jamshedpur : गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन Jamshedpur : बेल्डीह क्लब ने जीता इंटर-क्लब फुटसल टूर्नामेंट का खिताब
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नामदा, नानक नगर, महानंद बस्ती में पेयजलापूर्ति के बारे में फैलाये जा रहे भ्रम से रहें सावधानः सुबोध श्रीवास्तव, कनेक्शन के लिए सात हजार रुपये से ज्यादा हरगिज न दें

SHARE:

विधायक सरयू राय के कार्यकाल से ही टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा पेयजल आपूर्ति हो रही है

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने नामदा बस्ती, नानक नगर, महानंद बस्ती आदि इलाकों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के बारे में फैलाये जा रहे भ्रम से लोगों को सावधान रहने की अपील की है।

यहां जारी एक वक्तव्य में सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि इन बस्तियों के अधिकांश घरों में जमशेदपुर पूर्वी के तत्कालीन विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप से पहले से ही टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा पेयजल आपूर्ति हो रही है। अब इन्हें विधिवत पेयजल कनेक्शन देने का काम हो रहा है। इस क्षेत्र का विधायक रहते हुए सरयू राय ने टीएसयूआईएल से सुनिश्चित कराया था कि जब तक इन्हें पेयजल कनेक्शन नहीं मिलता, तब तक बस्तीवासियों को पेयजल की आपूर्ति होती रहेगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि एक सप्ताह पहले टीएसयूआईएल ने नामदा बस्ती के घरों का पेयजल कनेक्शन काट दिया था और अन्य बस्तियों में भी पेयजल कनेक्शन काटने की तैयारी की थी। तब पुनः इस क्षेत्र के जदयू नेताओं बबलू और दुर्गा राव की सूचना पर श्री राय ने हस्तक्षेप कर पेयजल कनेक्शन बहाल कराया और टीएसयूआईएल के अधिकारियों से कहा कि वे पेयजलापूर्ति बरकरार रखें और पेयजल कनेक्शन देना भी चालू करें। ऐसी परिस्थिति में जब पेयजल कनेक्शन का फार्म भरवाया जा रहा है, तब कुछ लोग नेतागीरी चमकाने के लिए भ्रम फैला रहे हैं कि जमशेदपुर पूर्वी की इन बस्तियों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा।

श्रीवास्तव के अनुसार, जदयू के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के नेताओं दुर्गा राव और बबलू ने टीएसयूआईएल के अधिकारियों से कहा है कि पेयजल कनेक्शन का फार्म सभी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं। जो गरीब-गुर्बा लोग अपना रोज़ाना का काम छोड़कर नामदा बस्ती के सामुदायिक भवन नहीं आ सकते, उन तक भी पेयजल कनेक्शन फॉर्म पहुंचाएं। जदयू कार्यकर्ता इसमें मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी भी मिल रही है कि पेयजल कनेक्शन देने के लिए 15 से 20 हज़ार रुपये का प्राक्कलन टीएसयूआईएल द्वारा लाभुकों को दिया जा रहा है। उन्होंने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि किसी भी हालत में 7 हज़ार रूपये से अधिक कनेक्शन चार्ज नहीं देना है। जमशेदपुर पूर्वी में विधायक के रूप में सरयू राय द्वारा सभी बस्तियों में जुस्को (अब टीएसयूआईएल) को पानी-बिजली देना सुनिश्चित कराने के लिए तैयार कराया गया था, उस निर्णय के लागू कराने के लिए जदयू कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर