Jamshedpur/Ranchi : जिन घरों में पानी घुसा, उन्हें मुआवजा मिलेःसरयू राय, अतिवृष्टि से नुकसान पर सरयू राय ने विस में रखी अपनी बात, मान गो के 13 प्रभावितों की सूची भी सौंपी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

मंगलवार को झारखंड विधानसभा में अतिवृष्टि के कारण हुए नुक़सान पर विशेष चर्चा हुई। चर्चा में भाग लेते हुए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने ग्रामीण क्षेत्रों में भदई फसलों को हुए नुक़सान के लिए पीड़ित किसानों को एकमुश्त तदर्थ सहायता आपदा राहत कोष से देने की मांग की। साथ ही उन्होंने जमशेदपुर और रांची जैसे शहरों के विभिन्न मोहल्लों में बारिश का पानी घुस जाने और जान माल को नुकसान पहुँचाने की ओर भी सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। जिन ग़रीबों का घर भारी बरसात के कारण ढह गया है, उनके घर बनवाने के लिए उपायुक्त को निर्देश देने की मांग की। उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 13 परिवारों की सूची विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी और इनकी सहायता करने के लिए उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को निर्देश देने का अनुरोध किया।

राय ने आशियाना वुडलैंड, पारडीह का उदाहरण देते हुए सदन को बताया कि एनएच निर्माण में जल प्रवाह का रास्ता रोक देने से यहां के निचले तल्ले के घर डूब गए। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में खरकई-स्वर्णरेखा नदियों के किनारे तथा मानगो में स्वर्णरेखा नदी पर बनाए गए स्लुईस गेट बाढ़ का पानी रोकने में विफल साबित हुए हैं। इनकी मरम्मत की याद प्रशासन को तभी आती है, जब बाढ़ आती है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरयू राय ने मोहल्लों से जल निकासी की योजना बनाने तथा नदियों एवं नालों का अतिक्रमण रोकने का आदेश जिला प्रशासन को देने के बारे में मांग रखी। शहरी बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुँचाने पर विशेष ज़ोर देने की मांग उन्होंने सरकार से की। राय ने नगरपालिकाओं को विशेष रूप से हिदायत देने के लिए कहा ताकि उनकी सक्रियता बढ़े और शहर में जल जमाव रोका जा सके। जमशेदपुर के जिन घरों को नुक़सान पहुंचा है उन्हें मुआवजा देने की बात भी उन्होंने सदन में रखी।

प्रभावित लोगों की सूची

क्रम – नाम – पता

1. साबू बागती मुंडा कॉलोनी, रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो.
2. गोविंदा दास रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो.
3. बबीता सुंडी रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो.
4. पविता देवी रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो.
5. सावन मार्डी रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो.
6. सरदार गोप रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो.
7. नवमी उरांव रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो.
8. राजू महतो रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो.
9. श्याम बारी रोड नं. 5, शंकोसाई, मानगो.
10. हीरू नामता एकता नगर, शंकोसाई, रोड नं. 5, मानगो.
11. शुभनाथ चंद्रा हंस म.सं. 6/5, न्यू उलीडीह, बिरसा रोड, समीप
सामुदायिक भवन, मानगो.
12. नीलमनी सिंह गुडरूबासा, शंकोसाई, डिमना रोड, मानगो.
13. दीपक गोराई गुडरूबासा, शंकोसाई, डिमना रोड, मानगो.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें