Breaking News
Jamshedpur Diwali : लागत मूल्य पर बेहतरीन मिठाई खरीदने का बुधवार अंतिम मौका, बुकिंग चूके तो Zomato से मंगाएं Jamshedpur/New Delhi : सिख समाज के पर्वों पर नहीं थमेगी जलियांवाला बाग ट्रेन! शीतकाल में भी नियमित परिचालन का आश्वासन Jamshedpur : चाक पर दीये गढ़ पूर्व सांसद सुमन महतो ने जगाई उम्मीदों की लौ, कुम्हारों के घर भी रोशन हो दीवाली Patna Saheb Gurudwara Election : पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का निर्देश Jamshedpur : बिरसानगर गिट्टी मशीन के पास तारकंपनी गुरुद्वारा के सेवादार का आकस्मिक निधन, कमेटी ने किया अंतिम संस्कार Jamshedpur : 14 नवंबर को मनाया जाएगा खालसे की माता साहिब कौर जी का 345वां जन्म दिहाड़ा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एमजीएम में जमीन विवाद का मामला पहुंचा एसएसपी के पास, आरोप – फोड़ दिया था सिर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में लखीचरण सिंह और सुनील सिंह, दोनों भाई, अपनी जमीन की मापी कराने पहुंचे थे. दोपहर में जमीन मापी के दौरान वहां मौजूद करीब 20-25 दबंगों ने उनकी जमीन पर मापी कार्य शुरू कर रखा था. जब लखीचरण और सुनील ने इसका विरोध किया, तो अचानक मनोज बोदरा और नारायण श्रीवास्तव ने उन पर हमला कर दिया. हमले में दोनों भाइयों के सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद घायल हालत में दोनों भाई एमजीएम थाना पहुंचे, लेकिन वहां पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया. इसके बावजूद लखीचरण सिंह और सुनील सिंह ने थाने में अपनी समस्या दर्ज कराने का प्रयास जारी रखा. गुरुवार को मजबूरन दोनों एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत सौंपी. उन्होंने बताया कि जब वे जमीन के कागजात लेकर थाने पर पहुंचे थे, तब भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।शिकायत में बताया गया कि मनोज बोदरा और नारायण श्रीवास्तव दबंग व्यक्ति है और उनके कारण अब दोनों भाइयों की जान को भी खतरा महसूस हो रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

आवेदन में यह भी बताया गया है कि आरोपी लगातार दबाव बना रहे हैं, जिससे परिवार में डर का माहौल बना हुआ है. लखीचरण सिंह ने एसएसपी से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि उनके साथ हुई अन्याय की भरपाई हो सके. आरोपियों पर उचित कानूनी कार्यवाही हो. एसएसपी कार्यालय में आवेदन सौंपे जाने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है. इस घटना ने इलाके में खलबली मचा दी है और आम जनता में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बढ़ गई है.प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द से जल्द उचित कदम उठाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर