WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Adityapur : RSS का जयप्रकाश उद्यान में वनभोज आयोजित, परसुडीह से समाज के ये पिता-पुत्र देश सेवा के लिए हुए सम्मानित

SHARE:

रौनियार समाज ने मिलन समारोह में प्रदूषण हटाओ, धरती बचाओ का दिया संदेश

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

आदित्यपुर में रौनियार सेवा समिति (RSS) द्वारा रविवार को जयप्रकाश उद्यान में वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें समाज के सैकड़ों महिला -पुरूषों एवं बच्चे शामिल हुए। सम्मानित अतिथि के रूप में मुख्य पेय एण्ड जल विभाग झारखंड सरकार के मुख्य अभियंता सुरेश प्रसाद, शिक्षाविद् रेखा गुप्ता, डीएसपी अनिमेष गुप्ता, जमशेदपुर रौनियार वैश्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केपी गुप्ता, समाजसेवी महेश प्रसाद, प्रो. दारा गुप्ता, जयदीप गुप्ता, समाजसेवी सुरेंद्र प्रसाद की गरिमिमयी उपस्थिति रहे.

रौनियार समाज ने मिलन समारोह में “प्रदूषण हटाओ, धरती बचाओ” मेरा शहर मेरा गौरव – पेड़ लगाएं पानी बचाएं” का नारा लगाकर संदेश दिया. अपने शहर को सुंदर बनाएं जैसे संदेशों के साथ कई बैनर लगा रखे थे. पिकनिक कि शुरूआत रजनी गुप्ता द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुई. समारोह में पधारे सभी बुजुर्ग माता -पिताओं को शॉल व गुलदस्ता से सम्मानित किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

साथ ही औपरेशन विजय (कारगिल युद्ध), औपरेशन सिंदूर, औपरेशन पराक्रम, 2016 का सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 का बालाकोट एयर स्ट्राइक सहित भारत के कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में भाग लेने वाले परसुडीह निवासी विजय वीर एयर फोर्स औफिसर (JWO) दीपक लाल गुप्ता -पिता -राष्ट्रपति आवार्डी शिक्षाविद् किशोरी लाल गुप्ता को “रौनियार रत्न” से नवाजा गया और उन्हें समाज की ओर से एक प्रशस्ति पत्र देकर मुबारकबाद दी गई.

इसके साथ ही समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई रहे अन्य 15 समाजसेवकों को भी रौनियार रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. महादेव गुप्ता, दिलीप गुप्ता , पवन गुप्ता, रंधीर गुप्ता, अमर गुप्ता , जितेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, दुर्गा साव , आदि युवा टीम के तरफ से भाग लिये। रौनियार सेवा समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि नया साल 2026 रौनियार समाज के लिए संगठन विस्तार का वर्ष होगा और अधिक से अधिक नये सदस्य बनाए जाएंगे और संगठन को मजबूत बनाया जायेगा. उन्होनें कहा कि इस तरह का आयोजन होने से समाज में एकता बनी रहती है. पिकनिक एरिया में हुए समारोह के दौरान बच्चों और महिलिओं के लिए मनोरंजक खेलकूद -फन गेम हुए, तो बड़ो ने भी अनेको खेल का लुत्फ उठाया.

खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और गिफ्ट दीए गए. खेलकूद एवं प्रतियोगी कार्यक्रमों को सफल बनाने में टीचर आशा गुप्ता, रजनी गुप्ता, अनिता गुप्ता, पुनम गुप्ता, सिमरन, रूपाली, पुनम गुप्ता, रिना गुप्ता, बबली गुप्ता, सिमा गुप्ता, मंजू गुप्ता, प्रमिला गुप्ता,वैष्णवी , निशा गुप्ता, उषा गुप्ता, रूपा प्रकाश आदि की सराहनीय भूमिका रही. पिकनिक में मौजूद सभी ने कई प्रकार के लजीज वयंजन का लुत्फ उठाया. समारोह संपन्न होने के बाद समाज के लोगों ने मिलकर पिकनिक एरिया की सफाई की.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से रौनियार सेवा समिति के संयोजक विनोद गुप्ता, अध्यक्ष राम विनोद गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महासचिव राजेश गुप्ता, सचिव कार्तिक चंद्र साहु, कोषा अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, संरक्षक डॉ संतोष कुमार, दिलिप गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, संजय गुप्ता, धनंजय गुप्ता, धनेश्वर प्रसाद, मोहन गुप्ता ,राजेश गुप्ता, बुद्धेश्वर साहु, सुशील नारायण, कृष्णा गुप्ता,कृष्णा राज आदि की सराहनीय भूमिका रही. धन्यवाद ज्ञापन समिति के कार्यक्रम संयोजक विनोद गुप्ता ने किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर