WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्वी भारत के सिख बच्चों के लिए रांची में गुरमत शिक्षा शिविर 20 से, सीजीपीसी में जारी हुआ पोस्टर

SHARE:

शिविर में भाग लेकर गुरमत ज्ञान अर्जित करें जमशेदपुर के नौनिहाल: भगवान सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

कोलकाता की धार्मिक संस्था सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन ने जमशेदपुर के बच्चों को रांची में आयोजित होने वाले गुरमत सिख्या कैंप (गुरमत शिक्षा शिविर) में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के अपील की है। शनिवार को सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह के साथ मुलाकात कर फोरम के सदस्यों ने गुरमत सिख्या कैंप का पोस्टर भी जारी किया।
सिख्या कैंप के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि आगामी 20 से 26 अक्टूबर तक कोलकाता की धार्मिक संस्था सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन और श्री गुरु सिंह सभा व गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, रांची के संयुक्त तत्वाधान में गुरमत सिख्या कैंप (गुरमत शिक्षा शिविर) आयोजित किया जा रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जहाँ पूर्वी भारत के अलग-अलग स्थानों से बच्चों के शामिल होने के सम्भावना है। सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन और श्री गुरु सिंह सभा का एक प्रतिनिधिमंडल में शामिल गुरशरण सिंह, गुरमीत सिंह, जसमोहन सिंह, अवतार सिंह और राजेंद्र सिंह राजू ने इस बाबत सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह समेत कमिटी के अन्य सदस्यों संग मुलाकात कर जमशेदपुर में शिविर के प्रचार-प्रसार के निवेदन कमिटी सदस्यों से किया। भगवान सिंह ने जमशेदपुर के बच्चों को आह्वान किया है कि शिविर में भाग लेकर गुरमत ज्ञान अवश्य अर्जित करें।

सीजीपीसी के प्रधान भगवान, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, परबिंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, जसवंत सिंह जस्सू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, रविंदर सिंह, ज्ञानी गुरप्रताप सिंह, जगतार सिंह नागी समेत अन्य सदस्यों ने पोस्टर जारी किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर