WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tata Workers Union : अध्यक्ष टुन्नू चौधरी ने बारी मैदान और कदमा में गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा

SHARE:

यूनियन कार्यालय में सहायक सचिव नितेश राज ने किया झंडात्तोलन, कैंसर रेस्ट हॉउस पहुंचे सह-अध्यक्ष

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में सोमवार को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रातः 7:30 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बारी मैदान, साकची में झंडोतोलन किया एवं झंडे को सलामी दी। तत्पश्चात अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने प्रातः 09:30 बजे प्रकृति बिहार क्लब, कदमा में झंडोतोलन किया एवं वहा भी झंडे को सलामी दी एवम नन्हे-मुन्हे बच्चों के साथ खुशियां बिखेरी।

प्रातः 07:00 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन के वरीय सहायक-सचिव नितेश राज ने झंडोतोलन किया एवम झंडे को सलामी दी। चुकी, यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह शहर से बाहर थे। इसके उपरांत प्रातः 07:15 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन कैंसर रेस्ट हाऊस में यूनियन के सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने झंडोतोलन किया एवं झंडे को सलामी दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी, श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे के अलावा यूनियन कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। यूनियन के धर्मवीर कुमार सिंह (सीनियर एडमिस्ट्रेटिव इंचार्ज) ने यह जानकारी दी।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर