फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा प्रदत्त व्हील चेयर सोनारी निवासी अजय तिर्की को दिया गया. अजय तिर्की का बीते दिनों सड़क दुर्घटना में एक नस दब गया था.
मंगलवार को यह व्हील चेयर जनसुविधा ट्रस्ट के मुकुल मिश्र एवं अतुल सिंह, लालू कुमार, शंकर राय, कैलाश सिंह आदि की मौजूदगी में अजय तिर्की को दिया गया. व्हील चेयर पाकर अजय तिर्की ने विधायक सरयू राय का आभार जताया.









































