WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : गणतंत्र दिवस पर उर्दू अदब का अद्भुत आयोजन

SHARE:

  • गिरिडीह में फरोग ए अदब की मुशायरा और कवि सम्मेलन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गिरिडीह के मासूम क्लब झरियागादी में एक शानदार मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ. यह कार्यक्रम ‘फरोग ए अदब गिरिडीह’ द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें शहर के जाने माने समाजसेवी और माले नेता राजेश सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस आयोजन की अध्यक्षता अल्हाज इबरार ने की और मंच संचालन फरोग ए अदब के मुख्य सचिव सरफराज चांद ने किया. कवि सम्मेलन में देशभक्ति और कौमी एकता पर कई बेहतरीन कविताओं का पाठ किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में तिरंगे को दी गई सलामी

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शायरों में अल्हाज मशकूर मैकश, तसौववर वारसी, राशिद जमील, शादाब अली खान, जावेद हुसैन जावेद और अन्य ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. मुख्य अतिथि राजेश सिन्हा ने सभी कवियों को प्रशंसा पत्र और फरोग ए अदब को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर अध्यक्ष ने फरोग ए अदब के उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान को सराहा और सभी को बधाई दी. आयोजन को सफल बनाने में फरोग ए अदब के उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन और मासूम क्लब के सदस्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह आयोजन शाम पांच बजे तक चला और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर