Jamshedpur Bjp : रायशुमारी में पहुंचे अनवर हयात का अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय में किया गया स्वागत, जोगी को मिली नई जिम्मेदारी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर रायशुमारी बुधवार को की गई। इसे लेकर पश्चिमी विधानसभा के पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात पहुँचे थे। उन्होंने नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सारी जानकारी ली। मानगो में रायशुमारी के कार्यक्रम के समापन के बाद साकची भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यालय में जोगिंदर सिंह जोगी और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया गया।

यह भी पढ़े : Jharkhand : उत्पाद विभाग की बहाली में 8 युवकों की मौत की जांच करेंगे आईजी हेडक्वार्टर, आरटीआई कार्यकर्त्ता ने नई दिल्ली में की थी शिकायत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात द्वारा जोगिंदर सिंह जोगी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जमशेदपुर महानगर में जिला प्रभारी के रूप में मनोनीत किया। इस दौरान हयात ने कहा कि इस यकीन के साथ जोगिंदर सिंह को यह पदभार दिया गया है कि इनके नेतृत्व में पार्टी एक नई मुक़ाम को हासिल करेगी और विधानसभा चुनाव में इसका असर भी देखने को मिलेगा। गौरतलब हो कि जोगिंदर सिंह जोगी लंबे समय से भाजपा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और विभिन्न पदों पर पदभार संभालते हुए अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम, प्रदेश के मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह रिंकू, प्रदेश के प्रवक्ता जुम्मन खान, प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी रॉकी सिंह, अमरदीप भाटिया, बलबीर सिंह बबलू, अलादीन सिद्दीकी, जसवंत सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहें।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें