सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेः सरयू राय

SHARE:

फ़तेह लाइव,डेस्क  

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दो टूक कहा है कि अगर पूर्ण युद्ध की घोषणा हो जाती है तो भारतीय सेना को पाक अधिकृत कश्मीर न सिर्फ छीन लेना चाहिए बल्कि बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर देना चाहिए। ऐसा करने से देश की जनता का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बलूच लोगों को शासन करने का अधिकार मिलना चाहिए।

यह भी पढ़े : Adityapur : थाना में पूछताछ के बुलाए गए आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यहां भारतीय सेना के समर्थन में तिरंगा लेकर मां भारती और भारतीय सेना जिंदाबाद के जयघोष के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2014 के बाद और 2014 के पहले के माहौल में बड़ा अंतर है। 2014 के पहले लोगों के मन में डर था। 2014 के बाद, जब से मोदी सरकार आई है, इस सरकार ने जबरदस्त कड़ाई की है।

सरयू राय ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार उग्रवादियों को भारत में पहले भी भेजती थी, अब भी भेजने का प्रयास कर रही है लेकिन सीमा पर मुस्तैद हमारे जवान उन्हें ढेर कर दे रहे हैं। अब तो पाकिस्तान की सरकार अपने संरक्षण में सुरंग बना कर आतंकियों को भेजती है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद पूरा देश एक पैर पर खड़ा है, एकजुट है। भारत की सेना पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दे रही है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें