Author: फतेह लाइव • डेस्क
Tata Steel : हॉट स्ट्रिप मिल के जेडीसी ने डिमना ओल्ड एज होम में बांटे कंबल, निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील के हॉट स्ट्रिप मिल के जेडीसी के द्वारा डिमना स्थित फ्लोरिडा ओल्ड एज होम मे C S R के तहत अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाते हुए कंबल वितरण और जरूरतमंद सामानों का वितरण किया गया। इस दौरान ओल्ड एज होम की बुजुर्ग महिलाओं के साथ समय बिताकर उनकी भावनाओं और उनकी समस्याओं को जानने का एक सफल प्रयास हॉट स्ट्रिप मिल के जेडीसी के द्वारा किया गया. जेडीसी की टीम से ओल्ड एज होम की महिलाओं ने मिलकर काफी अच्छा और सहज महसूस किया और भविष्य में भी उन्हें इस तरह के कार्य और यहां…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री विनायका इवेंट द्वारा साकची एम्यूजमेंट पार्क में 28 दिसम्बर से 5 जनवरी तक विंटर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न तरह के स्टाल, गेम जोन एवं संगीत और नृत्य सहित प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा. कार्निवल में किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं होगा. एम्यूजमेंट पार्क में लगने वाले प्रवेश शुल्क के साथ लोग कार्निवल का भी आनंद ले सकेंगे. कार्निवल की आयोजक सह श्री विनायका इवेंट की लवली सिंह एवं रोहन कुमार ने सामूहिक रूप से जानकरी दी कि 9 दिन के इस विंटर कार्निवल में कई फूड स्टाल, परिधानों के स्टाल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह जी का निधन 92 वर्ष की उम्र में हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भारत के लिए अपूर्णिय क्षति बताया है। सम्पूर्ण विश्व में आर्थिक मंदी के दौर में भारत को मजबूत स्थिति में बनाए रखने वाले दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा याद किए जाऐंगे। उनके कार्यकाल में भारत आर्थिक रूप से बहुत मजबूत हुआ था। उन्होनें फुड सिक्युरिटी बिल, राईट टू एजुकेशन, आरटीआई कानून, मनरेगा के तहत 100 दिन का काम का अधिकार के तहत विश्व में सबसे ज्यादा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास का ओडिशा से झारखंड पहुचने पर रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह, खेमलाल चौधरी, आशुतोष सिंह एवं गौतम प्रसाद ने भी उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने बताया कि शुक्रवार 27 तारीख शाम 4:00 बजे उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर पहुंच रहे हैं. उनका आगमन डोबो पुल के रास्ते हो रहा है. मरीन ड्राइव महाराणा प्रताप चौक से लेकर…
अचानक तबीयत बिगड़ने पर एम्स के आपातकालीन विभाग में कराया गया था भर्ती फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था. इमरजेंसी विभाग के एक डॉक्टर ने कहा था कि उन्हें अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है. गुरुवार शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया, जहां चेकअप के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार , न्याय सदन, सिविल कोर्ट जमशेदपुर के निर्देशन में मोबाईल वैन द्वारा गुरुवार को पटमदा प्रखंड के आसपास के क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान डालसा टीम में शामिल पीएलवी दिलीप जायसवाल, सदानंद महतो, सुजय दत्ता, शिव शंकर महतो, नंदा रजक, बुधेश्वर मुर्मू, लक्ष्मीकांत गोप, फटिक चंद्र महतो एवं आशीष प्रजापति शामिल थे। उक्त जागरूकता अभियान पटमदा के रांगाटांड, माचा, बिडरा, पटमदा बस्ती , काशीडीह, सुन्दरपुर आदि जगहों में जरूरतमंद लोगों के बीच कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्हें पीएलवी द्वारा डालसा के कार्य व उद्देश्य के बारे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन जिला कांग्रेस कमिटी एवं गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस के तत्वावधान में 10 नंबर बस्ती, हिन्दुस्तान मित्र मण्डल चौक के समीप महात्मा गाँधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू, अशोक चौधरी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण ने नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया एवं संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डाॅ प्रदीप…
एसडीओ ने किया निरीक्षण, समानों को नष्ट करने का दिया निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह स्थित ऑब्जर्वेशन होम (बाल सुधार गृह) में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के क्रम में ऑब्जर्वेशन होम से मोबाइल, बीड़ी, गांजा और रस्सी जैसे आपत्तिजनक सामान बरामद हुए, जिससे अनुमंडल पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और प्रबंधन को कार्यशैली में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। सुरक्षा और साफ-सफाई पर फटकार निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इंट्री गेट पर गार्ड द्वारा बिना पूछताछ के लोगों को अंदर आने दिया जा रहा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीयतम सदस्य अधिवक्ता श्यामल चौधरी नहीं रहे। गुरुवार के सुबह साढ़े छह उनका निधन हो गया। 85 वर्षीय श्यामल चौधरी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। झारखंड राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रथिन्द्र नाथ दास, पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन दास, पूर्व अध्यक्ष तापस मित्रा ने उनके निधन को जमशेदपुर बार एसोसिएशन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। सचिव राजेश रंजन उपाध्यक्ष बोलाई पांडा, पूर्व अध्यक्ष लाल अजीत कुमार एंबेसडर पूर्व सचिव अनिल तिवारी के अनुसार एसोसिएशन ने…
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा- झारखंड अलग राज्य निर्माण के सूत्रधार थे अटल बिहारी वाजपेयी, विभिन्न मंडलों में मनाई गई अटल जी की जयंती फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया। बुधवार को जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इससे पहले, कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के…
