WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा महानगर ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

SHARE:

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा- झारखंड अलग राज्य निर्माण के सूत्रधार थे अटल बिहारी वाजपेयी, विभिन्न मंडलों में मनाई गई अटल जी की जयंती

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया। बुधवार को जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इससे पहले, कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के योगदान, उनके विचारों और उनकी महान नेतृत्व क्षमता को स्मरण कर नमन किया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुख्य अतिथि चंपई सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड का निर्माण अटल जी की दूरदृष्टि और संकल्प का परिणाम है। वर्ष 1999 में दुमका में आयोजित जनसभा में उन्होंने वादा किया था कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिलेगा। केंद्र में सरकार बनते ही उन्होंने अपना वादा पूरा किया और झारखंड को अलग राज्य के रूप में स्थापित किया। अटल जी ने न केवल झारखंड के आंदोलनकारियों का सम्मान किया, बल्कि उन्हें एक नई पहचान भी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड को बनाया है और उसे संवारने की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा से निभाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अटल जी के नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ। उनकी नीतियां और उनके निर्णय आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को देश में ‘अजातशत्रु’ के रूप में जाना जाता है। उनकी 100वीं जयंती को भाजपा शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता, चाहे वे प्रदेश स्तर के हों या बूथ स्तर के, अटल जी के विचारों और उनके सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं।

विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 100वीं की जयंती: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मंडलों एवं मंडल अधीन बूथों पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, चंदशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, गुंजन यादव, राजेश शुक्ला, मिथिलेश यादव, नीरज सिंह, डॉ राजीव कुमार, मनोज सिंह, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, संजीव सिंह, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, शांति देवी, मिली दास, सुबोध झा, अखिलेश सिंह, बिनोद सिंह, उज्वल सिंह, अमित सिंह, नीतिश कुशवाहा, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, रमेश बास्के सहित सैकड़ों वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर