Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आरपीएफ उड़नदस्ता दल चक्रधरपुर मंडल इन दिनों स्टेशन में सक्रिय है. कल टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर से एक मोबाइल चोर को टीम ने चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा है. पकड़े गए व्यक्ति का नाम राहुल कुमार सिन्हा है जो प्रेम नगर टेल्को का रहने वाला है. पकड़े गए व्यक्ति के पास से एक नोकिया कंपनी का मोबाइल जप्त किया गया है, जिसे उसने कुछ दिन पहले टाटानगर रेलवे स्टेशन से चोरी किया था. पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल थाना टाटानगर को सुपुर्द किया गया है.
बेटा सोमेश ने तोड़ दिया अपने पिता के जीत के अंतर का रिकॉर्ड फुलप्रूफ रणनीति एवं कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत जीता झामुमो, भाजपा कार्यकर्ताओं में घोर निराशा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे घाटशिला विधानसभा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारी अंतर से जीत लिया है. झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (झामुमो) के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को रिकॉर्ड मतों के अंतर से हरा दिया. पिछले साल हुए विधानसभा के आम चुनाव में रामदास सोरेन (अब स्वर्गीय) ने भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को लगभग 22 हज़ार मतों से पराजित किया था, तो अपने पिता के असामयिक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बाल दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के लोगनगरी निवासी समाजसेवी रवि जायसवाल ने मानवता की मिसाल पेश की है. उन्होंने एक कक्षा 7 के जरूरतमंद छात्र को पढ़ाई के लिए किताबें और कॉपियाँ डोनेट कीं है. रवि जायसवाल का कहना है कि बच्चों की शिक्षा ही देश का भविष्य है और यदि हर व्यक्ति किसी एक बच्चे की मदद करे, तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है. उनके इस नेक कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और कहा कि बाल दिवस पर रवि जायसवाल ने सच्चे अर्थों में मानवता और सेवा का उदाहरण प्रस्तुत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज घाटशिला विधानसभा उप चुनाव की मतगणना पूरी हुई और परिणाम ने एक बार फिर यह स्पष्ट संदेश दिया कि जनता किसके साथ खड़ी है। कुल 1,91,314 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिसमें महागठबंधन के साझा प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने 1,04,794 मत प्राप्त कर 54.78% वोट शेयर के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के बाबूलाल सोरेन को उन्होंने 38,534 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी को इस बार 66,270 मत (34.64%) मिले, जो पिछले चुनाव की तुलना में काफी कम हैं। वहीं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रामदास मुर्मू ने 11,542 वोट…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड विजय पर जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सभी विजयी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विकास-उन्मुख नीतियों तथा जनता के अटूट विश्वास की पहचान है। बिहार की जनता ने जाति-आधारित राजनीति को नकारते हुए सुशासन और स्थिर सरकार के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है। यह परिणाम राष्ट्र की प्रगति की दिशा को और मजबूत करेगा। कहा कि विपक्ष की धार्मिक और जातिगत…
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर झारखंड भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की प्रतिक्रिया फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड और अभूतपूर्व जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर जनता के अटूट भरोसे का सशक्त संदेश है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जाति-आधारित राजनीति, नकारात्मकता और भ्रम फैलाने वाली प्रवृत्तियों को सिरे से नकारते हुए विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला दिया है। घाटशिला उपचुनाव…
लगातार दूसरी बार हारे पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र बाबूलाल सोरेन पहली बार रामदास सोरेन ने 22 हजार मतों से हराया था, अब सोमेश सोरेन ने 38525 वोटों से हराया फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला में हुए उप चुनाव का रिजल्ट आ गया है. को-आपरेटिव कॉलेज में हुई मतगणना के 20वें राउंड में पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र 38525 वोटों से जीते हैं. उनके प्रतिद्वँद्वी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन 66270 मतों में सिमट गए. सोमेश सोरेन को 104794 वोट प्राप्त हुए हैं. ऐसे में लगातार दूसरी बार बाबूलाल सोरेन को हार का मुंह देखना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में बाल दिवस के अवसर पर सत्यम पब्लिक स्कूल जुगसलाई में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 6 ग्रुप शामिल हुए. प्रथम विजेता टीम -शशि, द्वितीय – सूरज और तृतीय जिया रही. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कई सामाजिक संगठनों के प्रमुख सरदार शैलेंद्र सिंह, विमलेश उपाध्याय, बुलेट तिवारी ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया. मुख्य अतिथि सरदार शैलेंद्र सिंह ने स्कूल के प्रबंधक अरुण कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की बच्चों को शिक्षित करना भी देश सेवा है. साथ ही स्कूल के बच्चों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर 21 दिसंबर 2025 को एक भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, जब रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की ओर से “रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट” का आयोजन विवांता होटल, गोलमुरी में किया जाएगा। इस आयोजन में *टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन 4* का ग्रैंड फिनाले होगा,जिसके विजेताओं को शाम के अवॉर्ड शो में सम्मानित किया जाएगा,जिसके बाद भव्य अवॉर्ड समारोह होगा। इस अवसर पर उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने व्यापार, चिकित्सा,कला,स्टार्टअप, समाजसेवा,खेल,फैशन और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियां *पूनम ढिल्लों और ऋतु शिवपुरी*…
1326 जनता ने 9वें राउंड तक दिया नोटा को वोट फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला सीट के लिए पिछले दिनों हुए उप चुनाव के लिए जिला निर्वाचन आयोग मतगणना कर रहा है. दोपहर एक बजे तक 9वें राउंड की मतगणना समाप्त हो चुकी है. घाटशिला विधानसभा सीट के उप चुनाव में स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन पर भारी पड़े हैं. सोमेश ने बाबूलाल पर निर्णायक बढ़त बना ली है. झामुमो ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को लगातार दूसरी बार…
