फतेह लाइव, रिपोर्टर.
बाल दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के लोगनगरी निवासी समाजसेवी रवि जायसवाल ने मानवता की मिसाल पेश की है. उन्होंने एक कक्षा 7 के जरूरतमंद छात्र को पढ़ाई के लिए किताबें और कॉपियाँ डोनेट कीं है.

रवि जायसवाल का कहना है कि बच्चों की शिक्षा ही देश का भविष्य है और यदि हर व्यक्ति किसी एक बच्चे की मदद करे, तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.

उनके इस नेक कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और कहा कि बाल दिवस पर रवि जायसवाल ने सच्चे अर्थों में मानवता और सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है. आपको बता दें कि रवि जयसवाल निस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं.



