Author: फतेह लाइव • एडिटर
स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, डॉक्टर बन समाजसेवा करेगी तपस्या फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से टेल्को हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन चटर्जी एवं महुआ चटर्जी की बेटी तपस्या चटर्जी इस वर्ष जयपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट 2025-2026 में “सोशल मीडिया स्टार” के खिताब से नवाजी गई. उक्त प्रतियोगिता में पूरे देश से अलग-अलग आयु वर्ग के कुल 172 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. जिसमें तपस्या चटर्जी ने 28 प्रतिभागियों (आयु वर्ग 11-12) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया स्टार का खिताब अपने नाम किया. तपस्या की इस उपलब्धि पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. क़ौमी सिख मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने झारखंड के शिक्षा विभाग की आलोचना की है कि उनके तुगलकी फरमान से राज्य के निजी विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों को परेशानी हो रही है। शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालय प्रबंधन को यह आदेश जारी किया गया है कि वह अपने परिसर में पाठ्य पुस्तक, कॉपियों अथवा पाठ्येतर सामग्री या स्कूल ड्रेस की बिक्री नहीं होने देंगे। ना ही किसी पुस्तक विक्रेता की अनुशंसा करेंगे। यदि ऐसा किए जाने की शिकायत मिलती है और जांच में सही साबित होता है तो विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ विभाग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बारीनगर टेल्को की रहने वाली सैयद मुजफ्फरूल हक़ की बेटियां रमज़ान के इस पाक और बरकत भरे महीने में 6 वर्षीय माहिरा हक़ और 10 वर्षीय असफ़ा हक़ ने इस साल का अपना पहला रोज़ा रखकर मिसाल पेश की। अल्हम्दुलिल्लाह, माहिरा हक़ ने मात्र 5 वर्ष की आयु में ही पिछले साल अपने जीवन का पहला रोज़ा रखा था और उसी छोटी उम्र से दोनों बहनों ने रोज़ा रखने की शुरुआत कर दी थी। नन्हीं उम्र में इबादत के प्रति यह लगन न सिर्फ़ उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि समाज के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के कोल्हान और सारंडा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को अब अंतिम अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है. इसी कड़ी में शुक्रवार सीआरपीएफ डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह चाईबासा पहुंचे. सीआरपीएफ डीजी ने अपने इस दौरे के दौरान जमीनी स्तर पर तैनात जवानों और अधिकारियों से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, इस उच्च स्तरीय बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई. सीआरपीएफ डीजी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पिछले 40 दिनों के भीतर वे दूसरी…
ग्रामीणों से मारपीट व गाली गलौज करने का था आरोप, लोगों के जुटने पर हथियार छोड़ भाग गए थे आरोपी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में परसुडीह के बारीगोड़ा में होली खेलने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद किया है। परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के अनुसार 4 मार्च को सूचना मिली थी कि बारीगोड़ा मैदान के पास होली खेलने के दौरान मुन्ना सिंह अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर उदय कुमार रजक और अन्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किए गए. इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार पर उनका सहयोग हमेशा की तरह बना रहेगा. राजनीतिक घटना क्रम को देखते हुए नीतीश कुमार ने जदयू विधायक व सांसदों की एक बैठक बुलायी. इस बैठक में सभी विधायक, सांसद व एमएलसी शामिल हुए है. बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में आएंगे. पार्टी की बैठक में यह निर्णय हुआ कि शनिवार को निशांत कुमार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अतर्गत रामनगर में गुरुवार देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी हुई। इस घटना में स्थानीय निवासी राजू सिंह को चोट आई। घटना के बाद राजू घायल अवस्था में ही थाना पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने देर रात ही छापेमारी कर आरोपी राजा बैनर्जी को गिरफ्तार कर लिया। राजा की गिरफ्तारी के विरोध में परिजन थाना पहुंचे और हंगामा शुरु कर दिया। हालाकि पुलिस ने माहौल के देखते हुए थाना के बाहर क्यू आर टी को तैनात कर दिया था। इधर,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेंद्र कुमार पाण्डेय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के जनादेश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा एक बार फिर देश के सामने आ गया है। जिस चेहरे पर बिहार की जनता ने भरोसा जताया था, उसी चेहरे को राजनीति की मुख्यधारा से दूर कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की सत्ता हथियाने के बाद भाजपा यहां अपनी मनमर्जी चलाएगी। बिहार को चारागाह की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन का कुछ दिन पूर्व असामयिक निधन हो गया था. शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ग़म्हरिया (सरायकेला-खरसावां) स्थित उनके पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे. वीर को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर, ईश्वर से पुण्यात्मा के लिए मोक्ष की कामना की. इस दौरान चंपई सोरेन से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि वीर का असमय जाना इनके परिवार की अपूरणीय क्षति है. इस मौके पर भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी भी मौजूद रहे.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची थाना शांति समिति द्वारा निवर्तमान थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को भावभीनी विदाई दी गई एवं साकची के नए थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को साकची थाना का नया प्रभार मिलने पर उनका स्वागत किया। शुक्रवार को दोनों प्रभारीयो को फूलों का गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका मान सम्मान किया गया शांति समिति के अति सक्रिय सदस्य सरदार परमजीत सिंह काले ने बताया कि आनंद कुमार मिश्रा का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा, एक ओर इन्होंने अपराधियों पर नकेल कसने का कार्य किया वहीं दूसरी तरफ़ आम जनता से इन्होंने आम जनता से…
