Author: फतेह लाइव • एडिटर
विक्रम शर्मा माफिया डॉन अखिलेश सिंह का था गुरु, देहरादून के व्यस्त इलाके में सिल्वर सिटी मॉल में दो हमलावरों ने की वारदात फतेह लाइव, रिपोर्टर. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात में जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. विक्रम शर्मा दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह का गुरु था. घटना शहर के व्यस्त इलाके स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुई, जहां जिम से लौट रहे विक्रम पर दो हमलावरों ने नजदीक से फायरिंग कर दी. तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार…
आरपीएफ उड़नदस्ता टीम को मिली सफलता, ओड़िशा से जारी है गांजा तस्करी, रांची से पकड़ाए युवक युवती के खोले राज फतेह लाइव, रिपोर्टर. चक्रधरपुर रेल मंडल रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुटी के आदेश पर गुरुवार 12 फरवरी की रात्रि में आरपीएफ उड़नदस्ता दल ने ने दो गांजा तस्करों को 16 किलो अवैध गांजा के साथ पकड़ा. पकड़े गए व्यक्तियों का नाम तबरेज आलम एवं नेयाज अहमद है. दोनों पश्चिमी चंपारण बेतिया क्षेत्र भीतहा थाना अंतर्गत गांव के रहने वाले हैं. बेतिया में होनी थी गांजा की डिलीवरी उक्त गांजा को दोनों समलेश्वरी एक्सप्रेस से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची स्थित कालीमाटी रोड में जंक्शन एक्सप्रेस रेस्तरां में सुबह 9 बजे आग लग गई. राहगीरों ने चिमनी से धुंआ उठते देख फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची. टाटा स्टील की दमकल की एक गाड़ी और झारखंड अग्निशमन की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. दमकल कर्मचारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर बंद है. शटर खोलने के बाद फ्रायर पेन पर आग की लपटे थी और आग ने विकराल रूप…
ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ, ਰਿਪੋਰਟਰ. ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਖੇ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਪ੍ਰਕਰਮਾ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦੀ ਆਗਿਆ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਪੁਲਿਸ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਕੇ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਚੁੱਕਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਪੁਲਿਸ ਕਪਤਾਨ ਸ. ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਸਕੱਤਰੇਤ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਆਪਣਾ ਪੱਖ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹੋਈ ਗਲਤੀ ਦੀ ਖਿਮਾ ਜਾਚਨਾ ਕਰਨ ਲਈ ਪੁੱਜੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਐੱਸਐੱਸਪੀ ਸ. ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਕੱਤਰੇਤ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗੜਗੱਜ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਸਪੱਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਹੋਈ ਭੁੱਲ ਦੀ ਖਿਮਾ ਜਾਚਨਾ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ…
ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ, ਰਿਪੋਰਟਰ. ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਛੇ ਪਾਵਨ ਸਰੂਪ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਦੇਹਰਾਦੂਨ ਦੇ ਇਕ ਪਖੰਡੀ ਸਾਧ ਦੇ ਡੇਰੇ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਫਿਰ ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਰਾਮਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ਼ਸ਼ੋਬਿਤ ਕਰਵਾਏ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਅਕਾਲੀ ਜ਼ਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਤੇ ਇਸ਼ਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਦੇਹਰਾਦੂਨ ਦੇ ਵਿਚ ਰਹਿੰਦੇ ਬਾਬਾ ਵਡਭਾਗ ਸਿੰਘ ਦੇ ਉਪਾਸ਼ਕ ਆਚਲ ਸਿੰਘ ਨਾਮਕ ਇਕ ਪਖੰਡੀ ਨੇ ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਦੁਖ ਭੰਜਨ ਸਾਹਿਬ ਨਾਮ ਦਾ ਡੇਰਾ ਬਣਾਇਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਉਕਤ ਉਸ ਡੇਰੇ ਵਿਚ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗੁਰਬਾਣੀ ਦੇ ਸ਼ਬਦ ਮੋਟੀਆਂ ਰਕਮਾਂ ਲੈ ਕੇ ਵੇਚਦਾ ਸੀ। ਉਕਤ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਣ ਤੇ ਸਥਾਨਕ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਰੋਸ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ…
शार्क टैंक की तर्ज पर लाइव पिचिंग: 200 स्टार्टअप्स में से 4 को मिला मंच नेस्टासिया की फाउंडर अदिति मुरारका और अभिनेता अरिजीत दत्ता ने साझा किए सफलता के गुर श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और बिप्स सरायकेला के छात्रों सहित प्रोफेशनलों का लगा जमावड़ा फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश के प्रसिद्ध बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के इनक्यूबेशन सेंटर एक्सीड और छात्र संगठन नेक्सोरा ने मिलकर ‘नेक्सकॉन 2026’ का आयोजन किया. यह स्टार्टअप और निवेशकों का बड़ा समिट था, जिसमें देशभर से 1500 से ज्यादा युवा शामिल हुए. टाटा ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में 1000 लोग मौके पर पहुंचे और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह “शिरे” ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसपोर्टिंग और लोडिंग के नाम पर ब्लैकमेलिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है. पिछले 3-4 वर्षों से एक कथित एसोसिएशन की आड़ में कंपनी और वेंडरों को परेशान किया जा रहा है. जमशेदपुर में 18 वेंडर हैं, जो टाटा स्टील के लिए काम करते हैं. जानकारी के मुताबिक, हर महीने लगभग 150 गाड़ियां जमशेदपुर से लिफ्टिंग का काम कर चार लाख टन माल की लोडिंग-अनलोडिंग करती हैं, जिस पर प्रति टन 10 रुपये की अवैध लेवी (रंगदारी) मांगी जा रही…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में कन्हैया यादव की हत्या के दूसरे दिन गुरुवार सुबह परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित परिजनों और समाज के लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोलमुरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया. टिनप्लेट इवनिंग क्लब के पास प्रदर्शन के दौरान गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. बारीडीह, टेल्को, साकची आने जाने के लिए लोग परेशान हो गए. सूचना…
Jamshedpur Police Action : धालभूम क्लब में देर रात तक बजा डीजे, पुलिस ने किया जब्त, चार पर प्राथमिकी
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची स्थित धालभूम क्लब में बुधवार देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे जब्त कर लिया है. साथ ही आयोजक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार बुधवार रात साकची थाना पुलिस को सूचना मिली कि धालभूम क्लब में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. जांच में पता चला कि मानगो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस ने तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ लम्बू को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वह परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा कृति मैदान का निवासी है. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं. जानकारी के मुताबिक बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तड़ीपार घोषित सुमित उर्फ लम्बू सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए परसुडीह थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर इलाके में घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना के…
