Breaking News
Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video Good News : जमशेदपुर को हार्ट-सेफ सिटी बनाने की पहल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगा एईडी Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Big News : जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की देहरादून में गोली मारकर हत्या

SHARE:

विक्रम शर्मा माफिया डॉन अखिलेश सिंह का था गुरु, देहरादून के व्यस्त इलाके में सिल्वर सिटी मॉल में दो हमलावरों ने की वारदात

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात में जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. विक्रम शर्मा दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह का गुरु था. घटना शहर के व्यस्त इलाके स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुई, जहां जिम से लौट रहे विक्रम पर दो हमलावरों ने नजदीक से फायरिंग कर दी. तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे की है. विक्रम शर्मा मॉल स्थित जिम से बाहर निकल रहा था. तभी सीढ़ियों के पास घात लगाए दो हमलावर पैदल पहुंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसटीएफ मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads

देहरादून एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या सुनियोजित प्रतीत होती है. हमलावरों ने बेहद करीब से गोली मारी, जिससे बचाव का कोई मौका नहीं मिला. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

विक्रम शर्मा मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला था और प्रॉपर्टी डीलिंग तथा स्टोन क्रशर संचालन के व्यवसाय से जुड़ा था. सूत्रों के अनुसार उसका नाम दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह से भी जुड़ता रहा है. चर्चा है कि विक्रम शर्मा कभी उसका करीबी और गुरु माना जाता था, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच की बात कही है.

घटना के बाद मॉल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या व्यवसायिक विवाद की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर