Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में श्री श्री लक्ष्मी नारायण शिव दुर्गा हनुमान एवं सूर्य मंदिर समिति द्वारा आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के पंडाल का बुधवार को भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी और विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सह मजदूर नेता राकेश्वर पांडे उपस्थित थे. दोनों अतिथियों ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन की शुरुआत की और सभी को पूजा की शुभकामनाएँ दीं. इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इनमें अध्यक्ष प्रदीप कुमार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई राम टेकरी मंदिर से जलझूलनी एकादशी पर बुधवार शाम 4 बजे शोभा यात्रा निकाली गई. यह शोभा यात्रा जुगसलाई के राजस्थान शिव मंदिर में गई. जहां लड्डू गोपाल जी की आरती हुई. जगह जगह पर लोगों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया. कहते हैं कि आज के दिन मां यशोदा जी ने कुआं पूजन किया था. जन्माष्टमी के बाद आज यशोदा जी ने जलवा पूजा जाता है. इस दौरान जयकारों से गूंज उठा जुगसलाई जमशेदपुर का राम टेकरी रोड पर स्थित श्री राम टेकरी मंदिर. पुजारी ने आरती की. पूजा अर्चना करते भक्त जन भक्ति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. न्यू बार मिल (NBM) ने दक्षिण क्षेत्र के लिए कवर वैन डिस्पैच शुरू किया. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के दक्षिण क्षेत्र हेतु कई BRN और BFNS वैगनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. वैगनों का संचालन विशिष्ट अतिथियों भास्कर और राजा जैन (दक्षिण के प्रमुख वितरकों का प्रतिनिधित्व करते हुए) के साथ-साथ विनीत शाह (मैन्युफैक्चरिंग प्रमुख – लॉन्ग प्रोडक्ट्स), रमेश शंकर (प्रमुख NBM, MM), पंकज कुमार (प्रमुख WRM), एच. हरिहरन (प्रमुख सेल्स, टाटा स्टीलिंग दक्षिण) की उपस्थिति में बड़ी ही धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम के बाद भास्कर और राजा जैन ने अपनी प्रस्तुति देते…
दलमा के जंगलों में काठजोड़ तालाब में वाहन फेंक भागे बदमाश, कब-तक भागेंगे, पुलिस पीछे लगी है फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्धमान ज्वेलर्स में हुई दिन दहाड़े लूटकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने चांडिल जाने वाले मार्ग पर स्थित काठजोड़ के एक तालाब से घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इस कांड के मास्टरमाइंड का भी सुराग मिल गया है और लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जानकारी मिली है कि इस पूरे गिरोह का संबंध झारखंड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में अभी विवाद समाप्त नहीं हुआ है. सीजीपीसी की देखरेख में यहां प्रधान पद का चुनाव हुआ था. उसमें 823 वोटों से हरविंदर सिंह मंटू को निर्वाचित घोषित किया गया था. इसी दावे को रखते हुए हरविंदर सिंह मंटू ने बुधवार को एक प्रेस बयान जारी करते हुए निशान सिंह पर हमला बोला. हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि निशान सिंह पर्दे के पीछे से दो चार लोगों की मौजूदगी में जबरदस्ती सेलेक्टेड प्रधान घोषित हुए हैं. उन्होंने कहा कि आज डिजिटल मीडिया में प्रकाशित एक खबर से पता चला की निशान सिंह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में समीक्षा के बाद बुधवार को घाघीडीह सेंट्रल जेल और साकची मंडल कारा से कुल 10 सजायाफ्ता कैदियों को रिहा किया गया। जेल अधीक्षक अजय प्रजापति ने सभी कैदियों को फूल माला पहनाकर विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जेल अधीक्षक ने बताया कि हाल ही में राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद ने राज्य के जेलों में बंद 51 कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया था। इसी आदेश के तहत घाघीडीह सेंट्रल जेल से 8 और साकची मंडल कारा से 2 कैदियों को रिहा किया गया। इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर शिक्षक दिवस के अवसर पर आगामी 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक पहलुओं पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई है। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम और पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। संगोष्ठी मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, गरम नाला के सभागार में दोपहर बाद चार बजे से होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच स्पष्ट जानकारी हो और इसके व्यावहारिक पहलुओं के बारे में स्पष्टता हो, यह आवश्यक प्रतीत हो रहा है। हाल ही में राजभवन से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कराने के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी कुम्हारपाड़ा स्थित सिनेमा मैदान में श्री श्री वीर बजरंग अखाड़ा समिति और विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में भव्य मंगल आरती और हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम और महत्वपूर्ण बैठक में सैकड़ो स्थानीय भक्तजन शामिल रहे. अखाड़ा समिति के लाईसेंसी श्याम लाल साहू ने विहिप के पदाधिकारियों के समक्ष सभी बस्तीवासियों के बीच अपनी बात रखते हुए, 70 वर्ष पुराने रामनवमी अखाड़े और इनके द्वारा संचालित निरंतर सेवा कार्यों और धार्मिक कार्यों की पूरी जानकारी दी. केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष और विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह और विहिप जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सोनारी थाना क्षेत्र व्यापारी और आमजन डरे सहमे से रहने लगे हैं. बीते दो सालों से,झारखंड जमशेदपुर का सबसे स्वच्छ सुरक्षित एवं खुशहाल थाना क्षेत्र हुआ करता था. सोनारी पर ना जाने क्यों और किसके शय पर अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. आज पुनः दिनदहाड़े सोनारी के काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में वर्धमान ज्वेलरी दुकान पर पांच छह के क्रम में अपराधियों में मिलकर बेख़ौफ़ होकर बंदूक के नोक पर डकैती की. इलाके में रहने वाले वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने सोनारी की विधी व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि आज से कुछ ही महीने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जेपी रोड में मंगलवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब 33 वर्षीय सुनीता पात्रो का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला। वह पिछले डेढ़ साल से अनिल कुमार सिंह के मकान में किराए पर रह रही थी। देर शाम सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रात लगभग 11 बजे कागजी कार्रवाई पूरी की। बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया इधर, मृतका के बेटे राज पात्रो ने इस घटना को आत्महत्या मानने से इनकार कर आरोप लगाया…
