Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  एक ओर बुधवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू नई दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलकर झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को अपग्रेड करने की बात करते हैं, तो दूसरी ओर कोल्हान के बड़े सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार के तमाम दावों के बीच एमजीएम अस्पताल में एक गरीब की तड़प-तड़प कर मौत होने का मामला सनसनी फैलता होता है. दरअसल, पोटका के कलिकापुर पोचापाड़ा निवासी वरुण भगत (38) को कुत्ते के काटने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन दोपहर 1 बजे के आसपास एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  बुधवार को नई दिल्ली में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं लोकसभा सांसद विजय कुमार हांसदा के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात में बैठक के दौरान झारखंड राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. विशेष रूप से राज्य के छह ज़िलों धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में स्थित जिला अस्पतालों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों में अपग्रेड करने के प्रस्ताव पर गंभीर विमर्श हुआ. इस मौके पर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के सोनारी में एक युवती से यौन शोषण किये जाने का मामला सामने आया है. वहीं बागबेड़ा में भीदो अलग अलग मामलों में महिलाओं के साथ हिंसा की घटनायें सामने आई हैं. नीचे पढ़ें पूरी खबर… सोनारी में युवती को शादी का झांसा देकर पांच दिन तक किया गलत जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी युवक की पहचान बच्चा सिंह बस्ती निवासी विक्की साहू के रूप में हुई है. पीड़िता भी उसी बस्ती की…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  गिरिडीह नगर थाना में नवनियुक्त थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने मंगलवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया. वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना परिसर में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की. इस बैठक में थाना प्रभारी ने सभी से परिचय लेते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और समाज के बीच समन्वय बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. इसके लिए वे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में मिथिला समाज के मिथिलानियों द्वारा मिथिला सांस्कृतिक परिषद गोलमुरी में भव्य रूप से सावन महोत्सव का आयोजन माला चौधरी के नेतृत्व में मनाया गया. समाज के आंगन में मिथिलानियों द्वारा मनमोहक एवं आकर्षक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी प्रतिभा को साझा किया गया. पहली बार आयोजित हरियाली, उमंग, मस्ती के साथ देवों के देव महादेव को अर्पण सावन मास में गणेश वंदना के साथ सावन महोत्सव की शुरुआत हुई. संयोजक माला चौधरी ने बाबा भोलेनाथ और बाबा विद्यापति जी को वंदन करते हुए स्वागत संबोधन कर मिथिलानियों का अभिनंदन किया. माला ने महोत्सव के उद्देश्य…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित तीन प्रमुख ज्वेलरी दुकानों में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड फर्जी हथियार लाइसेंस के आधार पर ड्यूटी कर रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर साकची पुलिस ने इन दुकानों पर छापेमारी की और वहां तैनात गार्डों से पूछताछ के बाद उनके पास मौजूद डबल बैरल शॉटगन और गोलियां जब्त कर लीं. पूछताछ में जब गार्ड केवल हथियार लाइसेंस की छायाप्रति दिखा सके, तो पुलिस ने उन्हें 10 दिनों का समय देकर मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके. इसके बाद पुलिस ने दस्तावेजों की वैधता…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सामाजिक संस्था मां तुझे सलाम संस्था ने जमशेदपुर के उपायुक्त को ज्ञापन दिया है. इसमें कहा गया कि प्राथमिक विद्यालय खासमहल जो की 50 साल पुराना है. वह जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में रहने के बावजूद भी अत्यंत पिछड़ा हुआ है. इस विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय से माध्यमिक किया जाए. इस विद्यालय का भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है, जो कभी भी गिर सकता है. इस विद्यालय का नया भवन बनाया जाए. बच्चों को बैठने के लिए नया टेबल दिया जाए एवं खेलने के लिए सामान उपलब्ध कराया जाए. प्रखंड कार्यालय से लेकर स्कूल तक पीसीसी रोड का…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने अपने ऑनलाइन एजुकेशन एक्सओएल (एक्सएलआरआइ ऑनलाइन लर्निंग ) के अंतर्गत पीजीडीएम ब्लेंडेड प्रोग्राम 2025-27 के नए बैच का भव्य उद्घाटन किया. इस अवसर पर अलग-अलग उद्योगों से आए 135 कार्यरत पेशेवरों ने इस शैक्षणिक यात्रा की औपचारिक शुरुआत की. यह कोर्स व्यावहारिक नेतृत्व कौशल और अकादमिक उत्कृष्टता का संतुलित संगम है. उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना से हुई, जिसका नेतृत्व डीन (प्रशासन व वित्त) डॉ. (फादर) डोनाल्ड डीसिल्वा ने किया. मौके पर डायरेक्टर डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज, एसजे ने छात्रों को संबोधित करते हुए मनोवैज्ञानिक मार्टिन सेलिगमैन के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में एक जुलाई को हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान बोड़ाम थाना अंतर्गत बांगुरदा चुरूडीह गांव निवासी शंकर तंतुबाइ के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है. जानकारी के अनुसार, बाइक चोरी की घटना शंकोसाई रोड नंबर 5 स्थित गुडरूबासा की है. पीड़ित की शिकायत के बाद उलीडीह थाना प्रभारी कुमार अभिषेक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी निगरानी और…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर पोटका क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. उपायुक्त कार्यालय में हुई इस बैठक में विधायक ने शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और बुनियादी संरचना से जुड़े कई मांगों को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया. विधायक संजीव सरदार ने सबसे पहले पोटका डिग्री कॉलेज और पॉलीटेक्निक कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की. उन्होंने कहा कि इन दोनों शिक्षण संस्थानों का शीघ्र निर्माण पोटका क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा और…

Read More