Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम में चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के दृष्टिगत और पूरे नगर निगम क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर मानगो नगर निगम क्षेत्र स्तर पर तथा मानगो के थाना स्तर पर गठित जनसुविधा एवं अन्य सभी समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम का चुनाव संपन्न हो जाने के बाद की नई परिस्थिति में नए सिरे से विधायक जनसुविधा प्रतिनिधियों एवं समितियों का पुनर्गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पूर्वी सिंहभूम जिला के डुमरिया प्रखंड के कासमार गांव का दौरा मंगलवार को करेंगे। इस संबंध में उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया है। सरयू राय ने बताया कि कासमार गांव के ग्रामीण उनके बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय पर मिलने आए थे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि डुमरिया के अंचल अधिकारी द्वारा दी गयी गलत सूचना के आधार पर जिला खनन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम ने उनके गांव के समीप पत्थर खनिज का उत्खनन पट्टा स्वीकृत कर लिया है। ग्रामीणों ने राय को अंचल अधिकारी द्वारा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लौहनगरी जमशेदपुर में सोमवार को स्कूल वैन चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर मिला-जुला देखने को मिला। टेल्को क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल की पांच वर्षीय छात्रा के साथ हुए कथित दुष्कर्म मामले में वैन चालक मन्नू पांडे की गिरफ्तारी के विरोध में जमशेदपुर स्कूली वाहन सेवा संचालन समिति ने हड़ताल का आह्वान किया था। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही चालकों के बीच मतभेद स्पष्ट हो गए और आंदोलन की धार कमजोर पड़ती नजर आई। सुबह के समय शहर के कई इलाकों में स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में पारिवारिक फटकार से आहत एक 14 वर्षीय किशोर घर छोड़कर चला गया। हालांकि पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते 24 दिन बाद उसे महाराष्ट्र के बुलढाना जिले से सकुशल बरामद कर लिया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी अकरम रजा ने बताया कि किशोर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का निवासी है और 9 जनवरी को साकची इलाके से लापता हो गया था। शुरुआत में परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 14 जनवरी को पुलिस को सूचना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रेलवे को ₹2,78,000 करोड़ के महत्वपूर्ण केंद्रीय बजट आवंटन से सशक्त किया गया है, जिसके तहत सुरक्षा उपायों, माल परिवहन संचालन तथा उच्च गति संपर्क पर प्राथमिकता के आधार पर निवेश किया जा रहा है। वर्ष 2026-27 में पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में रेलवे के लिए बजट अनुदान में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय बजट (2026-27) में रेलवे से संबंधित आवंटन में बड़ी वृद्धि की गई है। इस बजट (2026-27) में पश्चिम बंगाल के लिए ₹14,205 करोड़ का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है, जबकि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मकदमपुर परसुडीह स्थित मस्जिद ए मोहम्मदी में संचालित मकतब एशात ए कुरान का सालाना जलसा रविवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर मदरसा के बच्चों ने दीनी और तालीमी कार्यक्रम पेश किया। मौजूद उलेमा ए कराम ने बच्चों को बेहतर तालीम और तबियत के साथ बेहतर इंसान बनने की नसीहत की। इस मौके पर मकतब की संचालन संस्था अशरफुल मकातिब एंड नमाजगाह की ओर से हाजी निजामुद्दीन साहब को उनकी दीनी, तालीमी और सामाजिक योगदान के लिए इस साल का ‘अमीर खुर्शीद आलम अवार्ड’ से नवाजा गया। इनके अलावा संस्था की ओर से बेहतर काम…
उसका गिरोह से कुछ लेना देना नहीं, बहुत जल्द कोलयांचल को बतायेंगे हम क्या हैं फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद के अमन सिंह (अभी मृत) गैंग के आशीष शुक्ला उर्फ सत्यम ने सोमवार को वीडियो वायरल कर कहा कि शंकर सिंह का अमन सिंह गैंग से कोई नाता नहीं है. अमन सिंह के हत्या का बदला जल्द लिया जाएगा. सिंह मेंशन में बमबाजी के बाद आशीष शुक्ला का एक और वीडियो वायरल हुआ. इसमें सिंह मेंशन में बमबारी को लेकर आशीष शुक्ला ने बड़ा खुलासा किया है. उसने साफ कहा कि इस घटना में अमन सिंह गैंग का कोई हाथ नहीं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गोरखपुर में हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर आचार्य रामचंद्र तिवारी के सुपुत्र पूर्व प्रोफेसर गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रोफेसर धर्मव्रत तिवारी और डॉक्टर प्रेम व्रत तिवारी ने सोमवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन स्थित स्वर्गीय फूलनारायणधर द्विवेदी स्मृति पुस्तकालय में आचार्य रामचंद्र तिवारी द्वारा लिखी गई 20 पुस्तक प्रदान किया. इस अवसर पर प्रोफेसर धर्म व्रत तिवारी ने कहां की साहित्य का अधिकाधिक प्रचार हो,तभी उसकी सार्थकता होती है. गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन में पत्रकारों के साथ तमाम प्रबुद्ध नागरिक और बुद्धिजीवी आते हैं.यहां इन पुस्तकों की वास्तविक कदर होगी. इन पुस्तकों में आचार्य द्वारा रचित हिंदी का गद्य साहित्य के…
ईश्वरीय आशीष से झारखंड की सेवा की : विलियम डिसूजा बालक के निर्मल हृदय जैसे हैं प्रभु : फेलिक्स टोप्पो फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के फादर सीआर प्रभु के पुरोहिताई की हीरक जयंती संत जोसेफ अस्पताल चैपल भिलाई पहाड़ी में बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर मिसा बलिदान हुआ. मुख्य याजक जमशेदपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप तेलेस्फोर बिलुंग, रांची के सेवानिवृत्त आर्कबिशप फेलिक्स टोप्पो, पटना के सेवानिवृत्त आर्कबिशप विलियम डिसूजा, प्रोविंशियल जेरी कुटिन्हो, अमेरिकन पुरोहित फादर सिरिल फर्नांडिस, विकर जनरल फादर अल्वीन रहे। इसके साथ ही साठ साल का मोमबत्ती दिवस मनाया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेंद्र कुमार पांडे ने केंद्रीय आम बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आम जनता के हितों के प्रतिकूल है। आम आदमी को “महंगाई से राहत” और “टैक्स में बड़ी कटौती” का सब्जबाग दिखाकर ठगा गया है, जो जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला है।शिक्षा को ‘विकसित भारत’ का आधार बताने के बावजूद आंकड़े चिंताजनक हैं। शिक्षा जगत के विशेषज्ञों की लंबे समय से मांग रही है कि शिक्षा पर बजट जीडीपी का 6% होना चाहिए, लेकिन इस बजट में भी यह आंकड़ा मात्र 3%…
