Jamshedpur : सरयू राय ने मानगो नगर निगम क्षेत्र व थाना स्तर पर गठित जनसुविधा समितियां की भंग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम में चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के दृष्टिगत और पूरे नगर निगम क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर मानगो नगर निगम क्षेत्र स्तर पर तथा मानगो के थाना स्तर पर गठित जनसुविधा एवं अन्य सभी समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है।

यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम का चुनाव संपन्न हो जाने के बाद की नई परिस्थिति में नए सिरे से विधायक जनसुविधा प्रतिनिधियों एवं समितियों का पुनर्गठन किया जायेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों को जनसुविधाएं उपलब्ध कराने में सहुलियत प्रदान करने के लिए नगर निकायों पर इस हेतु दबाव बनाने तथा जनहित में इनकी कार्यप्रणाली पर निगरानी रखने के उद्देश्य से उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्तर पर, मानगो नगर निगम स्तर पर तथा मानगो के थाना क्षेत्र स्तर पर जनसुविधा समितियों का गठन कर जनसुविधा प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर