Breaking News
Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जनता की शिकायत पर सरयू राय ने किया पारडीह काली मंदिर से डेंटल कॉलेज तक निरीक्षण, नाले के ऊपर पीसीसी की ढलाई का दिया निर्देश

SHARE:

 ये भी दिया निर्देश

धूल से बचने के लिए पानी का गहरा छिड़काव करें

मोटी परत वाली धूल जेसीबी से हटाएं

जहां जरूरत हो, वहां क्रास रोड बनाएं

Gambhir Car Associate Motion Ads

अफसर नया डिजाइन बना कर दिखाएंगे

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को पारडीह काली मंदिर से डेंटल कॉलेज तक एनएच 33 के ऊपर बन रहे ऊपरी पथ के निर्माण के संबंध में जन शिकायतों को लेकर स्थल निरीक्षण किया। उनके साथ एनएचआई के अफसर और अभियंतागण भी थे। राय और टीम ने पारडीह से लेकर बालीगुमा तक के क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस संबंध में सरयू राय ने शिकायतों को दूर करने के लिए एनएचएआई के अफसरों को आवश्यक निर्देश दिया।

सरयू राय ने बताया कि एक शिकायत यह थी कि जगह-जगह पर निर्माण के दौरान काफी धूल उड़ती है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। दूसरी शिकायत यह थी कि निर्माण के दौरान सड़क के इस पार से उस पार जाने के लिए बहुत कम स्थानों पर क्रास रोड बनाया गया है। तीसरी शिकायत यह थी कि कोलकाता और रांची की तरफ से आने वाले लोगों को शहर में उतरने के लिए रैम्प दिया गया है लेकिन वहां काफी संकरापन हो जा रहा है, जहां रैंप उतर रहा है।

राय ने अफसरों से कहा कि जहां भी मिट्टी धूल में बदल गई है, वहां पानी का गहरा छिड़काव किया जाए। जहां धूल की मोटी परत जम गई है, उसे जेसीबी से हटवाएं। अफसरों ने इसके लिए हामी भरी। उन्होंने बताया कि जिन तीन स्थानों पर रैंप गिर रहा है (पारडीह चौक के पास, एक डिमना चौक के पहले और एक डिमना चौक के बाद) वहां रास्ता संकीर्ण हो जा रहा है। भारी वाहनों को ले जाना मुश्किल हो जाता है क्योंकि बीच में नाला पड़ जाता है। राय ने अफसरों से कहा कि जितनी दूर तक रैंप के किनारे नाला है, उतनी दूर तक नाला के ऊपर डाले गए ढक्कन के स्थान पर मजबूत पीसीसी ढाला जाए ताकि उस पर भारी वाहन आ-जा सकें। अफसरों ने कहा कि जहां जरूरत होगी, वहां इसे किया जाएगा।

सरयू राय ने बताया कि सड़क के इस पार से उस पार जाने के लिए जहां भी क्रास रोड की जरूरत है, वहां क्रास रोड बना दिया जाए। जहां भीतर का काम हो रहा है, उसको दोनों तरफ दीवार जैसा टीना खड़ा कर दें ताकि बाहरी धूल न आ सके। इस पर भी सहमति बनी। अफसरों ने कहा कि उनके सुझाव के अनुसार नया डिजाइन बनाएंगे और उन्हें दिखाएंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर