Author: फतेह लाइव • एडिटर
ओल्ड एज होम संचालक को वृद्धजनों के बेहतर देखभाल, सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना। इस मौके पर उन्होने बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित किया तथा मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया । मौके पर उन्होने सभी वृद्धजनों के पास मतदाता पहचान पत्र है या नहीं इसकी भी जानकारी ली। उन्होने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन का प्रयास है कि सभी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र…
कमेटी मैम्बरों से बोले कि सबसे सुझाव लेकर टाटा स्टील प्रबंधन को भेजेंगे चरणजीत सिंह. टाटा स्टील की मान्यता प्राप्त टाटा वर्कर्स यूनियन की मंगलवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में कमेटी मीटिंग हुई। इसका विषय यूनियन के आय व्यय को पारित कराना था और यह हुआ भी। यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू को भान है कि वेज रिवीजन पर कारखाना के भीतर सुगबुगाहट बढ़ रही है। यूनियन की ओर से प्रयास भी शुरू नहीं करने से कमेटी मैम्बरों में भी नाराजगी का भाव बढ़ रहा है। ये भी पढ़ें : Jamshedpur : विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन के दौरान गरम हो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे घाटशिला मुख्य सड़क पर अश्वत कुंज दुर्गा पूजा मंडप के सामने खादिम्स के नए शोरूम का उद्घाटन चरणजीत सिंह उर्फ बंटी सिंह ने फीता काटकर मंगलवार को किया. इस मौके पर शोरूम के संस्थापक राजीव कुमार और मैनेजर राजीव दत्ता उपस्थित थे. इस मौके पर बंटी सिंह ने कहा की घाटशिला में जूते और चप्पल की वैरायटी और ब्रांडेड दोनों के मिश्रण की बहुत कम ही दुकान थी. ऐसे में “खादिम”जो एक राष्ट्रीय स्तर का ब्रांड है, का यहां शोरूम खुलने से लोगों को काफी सहूलियत होगी. विशेष रूप से दुर्गा पूजा के पहले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला संथाल समाज के प्रथम कैसेट सिंगर सीमल टुडू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में आदिवासी संथाल समाज, संथाली भाषा पर अपने संबोधन में संथाल समाज को गौरवान्वित करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलचिकी को डिजिटल फॉर्ममेट में लाने वाले मयूरभंज, ओडिशा के राम टुडू की प्रशंसा की है। उनके मन की बात के 114वे संस्करण और 10 वर्ष पूरा होने पर आदिवासियों को आगे बढ़ता देख प्रशंसा किया है। इस खुशी में मुसाबनी बस स्टैंड सिदो कान्हु चौक पर लोकगीत गायक सीमाल टुडू द्वारा आमलोगों के बीच…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रसिद्ध वाहन निर्माता कंपनी एम.जी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार विंडसोर को लॉन्च कर दिया है. जमशेदपुर से सटे गम्हरिया स्थित कंपनी के शोरूम में मंगलवार को इसे लॉन्च किया गया, जिसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. काफ़ी एडवांस फीचर्स के साथ कंपनी ने इस कार को लॉन्च किया है. कार के इंटीरियर में एसयुवी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं कार को बाहर से क्रॉस-ओवर लुक दिया है, जो ग्राहकों को काफ़ी आकर्षित कर रही है.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा छोडक़र जाने के बाद पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. मंगलवार को पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव बाबर खान ने भी झामुमो से नाता तोड़ने की घोषणा कर दी है. अपने मानगो आवास में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बाबर ने पार्टी के ‘कुछ नेताओं’ द्वारा पुराने नेता-कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं देने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कार्यकर्ताओं की पहुंच से दूर करने का आरोप लगाया. उन्होंने अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए अपना त्यागपत्र जिलाध्यक्ष के माध्यम से पार्टी के केन्द्रीय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में लगभग 7 लाख सिखों व पंजाबी समुदाय की आबादी को साधने में इस बार सभी दल प्रयासरत हैं. हो भी क्यों न इस विधानसभा चुनाव में पंजाबियों ने विधानसभा में इंदर सिंह नामधारी के बाद बगैर सिख एक सीट पर दावा जो ठोक दिया है. इस मुद्दे को झारखंड में सिखों के घर-घर तक पहुंचाने की शुरुआत युवा पत्रकार और पत्रकारों के संगठन AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने की थी, जिसके बाद विभिन्न राजनैतिक दलों तक यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया. आज असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा से एक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने कई तबादले किए और कई अभी होने बाकी हैं.कल ही 5 अधिकारियों का तबादला किया है और इस फेरबदल में रांची के नए उपायुक्त के रूप में मंजूनाथ भजंत्री की नियुक्ति की गई है.वे रांची डीसी रहे राहुल कुमार सिन्हा की जगह लेंगे,जिन्हें अन्यत्र स्थानांतरित किया गया है.भजंत्री देवघर और जमशेदपुर डीसी भी रहे चुके हैं और सांसद निशिकांत दुबे से हुए विवाद को लेकर यह काफी चर्चा में भी रहे.इसी के साथ जमशेदपुर में डीडीसी मनीष कुमार को पाकुड़,शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा का डीसी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर रेलवे स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली. स्टेशन एक नंबर प्लेटफार्म में डायरेक्टर कार्यालय के सामने इसे लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. बुधवार को स्टेशन में साफ-सफाई अभियान भी चलाया जाएगा. इस दौरान स्टेशन अधीक्षक जीसी मांझी, ओपी शर्मा, सीसीआई शंकर झा, सुनील कुमार, सीआई शशि कुमार, सीआरएस एसके पति, सीबीएस नवीन अंबष्ठ, डिप्टी एसएस कमर्शिययल सुनील कुमार, डिप्टी एसएस टू चंदन कुमार, पिंकी महतो समेत वाणिज्य और परिचालन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे. कांड्रा स्टेशन से उड़नदस्ता टीम ने पकड़ा मोबाइल चोर…
पारंपरिक हथियारों के साथ आदिवासियों ने सीमांकन एवं चहारदिवारी करने को लेकर किया विरोध, सरना झंडा एवं पूजा स्थल पर की पूजा अर्चना फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के घसियाडीह झोपड़ी मैदान में खाता नंबर 80, प्लॉट नंबर 1252 पुड़ीहासा कुल रकवा 3.30 56 एकड़ जमीन पर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय धालभूम के निर्देश अनुसार 30 सितंबर और 1 नवंबर को सीमांकन करने के निर्देश दिए गए थे. मंगलवार को सुबह सीमांकन करने पहुंची घसियाडीह गांव के लोग ने भूमि पर सरना झंडा और पूजा स्थल में ग्राम प्रधान एवं स्थानीय लोगों ने पूरे विधि से पूजा अर्चना…
