Author: फतेह लाइव • एडिटर
जिला प्रशासन से आशा है कि शहर की समस्याओं का समाधान अति शीघ्र होगा: शैलेंद्र जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के नवनियुक्त उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री से डीसी कार्यालय में औपचारिक मुलाकात कर उनका स्वागत और अभिनन्दन किया. सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिले के नये उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री का अभिनन्दन व स्वागत पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर कर किया गया. उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर-पूर्वी सिंहभूम से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से उन्हें अवगत जरूर कराया जाए, ताकि जल्द से…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भव्य लड्डू वितरण सह जश्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के सजा पर रोक लगाए जाने के फैसले पर देश भर में कांग्रेसी जश्न मना रहे हैं. इधर, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसजन साकची गोलचक्कर में एकत्र हुए. जहां आम लोगों के बीच जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, कार्यक्रम के संयोजक दिबेश राज चेयरमैन ओबीसी विभाग, धर्मा राव अध्यक्ष साकची प्रखण्ड एवं वरिष्ठ नेतागण एवं जिला पदाधिकारी ने लड्डू वितरण कर आम जनता के साथ…
भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं जमशेदपुर। कदमा के शास्त्रीनगर क्षेत्र में गत माह हुए उपद्रव मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, रंजीत पांडेय एवं किशन सिंह को रांची हाई कोर्ट से गुरुवार को जमानत मिल गयी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम को उन्हें घाघीडीह केंद्रीय कारा से रिहा कर दिया गया। उनके रिहाई के मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। घाघीडीह जेल से बाहर…
जमशेदपुर। परसुडीह क्षेत्र के सरजामदा मुख्य मार्ग की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है. पंचायत प्रतिनिधि समस्या का समाधान की जगह लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं. इसी क्रम में समाजसेवी सोमा देवी ने इन गड्ढों को भरने का बीड़ा उठाया है. जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र के सरजमदा से बारीगोड़ा जाने वाली मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसको ध्यान में रखते हुए समाजसेवी सोमा देवी के द्वारा इन गढ़ों को भरने के काम की शुरुआत शुक्रवार…
जमशेदपुर। प्रख्यात गायक किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर मोती महल डिलक्स तंदूरी ट्रेल, कदमा, जमशेदपुर में एक संगीतमय शाम का “किशोर कुमार म्यूजिक नाइट” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जमशेदपुर के युवा गायकों ने किशोर कुमार को सुरों से श्रद्धांजलि दी। किशोर कुमार के गानों पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए. रेस्टोरेंट में किशोर कुमार म्यूजिक नाइट के आयोजन को लोगों ने काफी सराहा और संगीतमय शाम का आनंद लिया। मोती महल कदमा की निदेशक रीना दत्ता ने कहा के किशोर कुमार महान गायक रहे हैं. उन्होंने ने सुरों की ताकत से देश के कोने कोने में अपनी…
जमशेदपुर। शहर में चोरों का आतंक जारी है। इसी क्रम में टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी ग्वाला बस्ती निवासी संदीप कुमार मिश्रा, पिता श्री राम सागर मिश्रा की मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस (जेएच05सीआर 3783) शुक्रवार को दोपहर में लगभग 1.10 से 1.20 बजे के बीच काशीडीह लाइन नंबर 12 स्थिर मां पार्वती एजेंसी के सामने से चोरी हो गयी। मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते चोरी की तस्वाीर सीसीटीवी में कैद हो गयी हैं। इस संबंध में साकची थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस फुटेज से आरोपी का पता करने में जुट गई है।
जमशेदपुर। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने आज साबित कर दिया सत्य मेव जयते। राहुल गांधी की सदस्य्ता वापसी से कांग्रेस दोगुनी रफ़्तार से मोदी के खिलाफ लड़ेगी और लोकसभा चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेकेगी। आज का ऐतिहासिक दिन पूरे देश में लोकतंत्र पर हमला करने वालो के लिए काला दिन है। सार्वोच्च न्यायलय के फैसले के बाद पूरे देश को आज एक बार फिर राहुल गांधी ने गलत के खिलाफ लड़कर नफरत के बाजार को बंद कर मोहब्बत की दुकान खोलने का वादा पूरा कर दिखाया। आज पूरे देश ने यह देखा कि किस तरह सत्य को दबाने का…
कड़ी सुरक्षा में शहर लेकर पहुंची जिला पुलिस जमशेदपुर. गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की दुमका में हत्या करने के मामले में आरोपी रह चुके बागबेड़ा निवासी विशाल सिंह को जमशेदपुर पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया. जब वह साउथ बिहार एक्सप्रेस से सफर कर रहा था. पुलिस उसे शुक्रवार रात ट्रेन से ही शहर लेकर पहुंची. जहां उससे पूछताछ की जायेगी. विशाल सिंह पर गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की हत्या के अलावा टाटानगर स्टेशन पार्किंग में नीरज दुबे पर फायरिंग करने का भी आरोप है. दुमका में अमरनाथ की हत्या के बाद से ही विशाल सिंह फरार चल रहा था. पुलिस उसकी…
चांडिल. शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसे में भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अनमोल बेसरा एवं उसकी महिला मित्र अनन्या वर्मा की मौत हो गई, जबकि एक साथी युवराज की स्थिति नाजुक बनी हुई है. उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि शुक्रवार की शाम करीब 6:30 अनमोल मिश्रा अपने ट्यूशन के दोस्तों युवराज एवं अनन्या के साथ अपनी स्कॉर्पियो संख्या JH05DL- 1737 से लौट रहे थे. इसी दौरान शहरबेड़ा के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए, जिससे समानांतर दिशा से चल रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए और स्कॉर्पियो के चिथड़े उड़…
पुनः भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दी बधाई जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी का पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर सिख समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाक़ात कर शुक्रवार को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ा कर एवं पुष्प गुच्छ देकर सभी ने उनका अभिनंदन किया। सभी ने हर्ष जताते हुए कहा कि रघुवर दास निरंतर सिख समाज के साथ कंधा से कंधा मिला कर खड़े रहते हैं। पूर्वी विधानसभा के अधीन विधायक रहते हुए उन्होंने प्रत्येक गुरुद्वारा में विकास के कार्य किए हैं, जो इनके सिख धर्म के प्रति लगाव…