Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के निर्वाचन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने इसे भाजपा के सशक्त आंतरिक लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण बताया। दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहाँ एक साधारण कार्यकर्ता बूथ स्तर से संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है। भाजपा में पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी होती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के नवीन और प्रवीण कंधों पर विश्वास जताना संगठन के लिए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के व्यवसायी देवांग गांधी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनके पुत्र की सकुशल और शीघ्र वापसी की कामना की। जमशेदपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी देवांग गांधी के पुत्र के हालिया अपहरण की घटना से संपूर्ण व्यापारी समाज में चिंता का माहौल है। यह घटना न केवल एक परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है, बल्कि राज्य में व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत कार्यपालक अभियंता को जन समस्याओं से अवगत कराते हुए डॉली मल्लिक के नेतृत्व में एक पांच सूत्री मांग पत्र मंगलवार को दिया गया. डाॅली मल्लिक ने बताया अधिकारी को बताया कि क्षेत्र में समस्या बहुत है. लोग मूलभूत सुविधा से वंचित है. जल्द से जल्द निराकरण होना चाहिए, नहीं होता आन्दोलन होगा. इन समस्याओं के समाधान की उठाई आवाज 1. जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गौरी शंकर रोड स्थित खड़गेश्वर धाम मंदिर परिषर एवं गेट के बहार काफी कचरा जमा हो गया है, जिसकी सफाई जे.सी.बी से कराई जाये. 2. खड़गेश्वर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी के समर्पित, कर्मठ और जमीनी नेता नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन पूरे संगठन के लिए गर्व, विश्वास और नई ऊर्जा का क्षण है। यह चयन केवल एक पद नहीं, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की आशाओं, परिश्रम और समर्पण की विजय है।उक्त बातें भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। काले ने कहा कि नितिन नवीन ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को जिस प्रकार जिया है, वही आज उन्हें इस गौरवपूर्ण दायित्व…
त्रिपुरा के शाही वंशज महाराजा प्रद्योत बिक्रम ने व्यक्तिगत रूप से भेंट कर गतका प्रदर्शन को खूब सराहा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से त्रिपुरा राज्य में दो दिवसीय दौरे के बाद जमशेदपुर वापस लौटी बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा टीम ने अपने हैरतअंगेज गतका प्रदर्शन से वहां खूब सुर्खियां बटोरी और प्रशंसा और सराहना की पात्र बनी। एक तरफ, पंजाब के पंथ अकाली तरना दल ने अखाड़ा के प्रदर्शन से प्रसन्न और प्रभावित होकर अपने दल की सांस्थानिक मान्यता से नवाजा। वहीं दूसरी ओर त्रिपुरा राजघराने के शाही वंशज महाराजा प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन व्यक्तिगतरूप से मिलकर पूरी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. युवाओं ने इसे नए नेतृत्व और नई ऊर्जा की शुरुआत बताया है। नितिन नवीन को एक जमीनी, संघर्षशील और युवा सोच वाला नेता माना जाता है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर युवाओं ने बधाइयों और समर्थन के संदेशों की बाढ़ ला दी। युवा कार्यकर्ताओं में सक्रियता और संगठनात्मक जोश तेजी से बढ़ा है। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा काली ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नितिन नवीन ने हमेशा युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने की बात कही है। उनका अध्यक्ष बनना युवा नेतृत्व…
गिरती कानून व्यवस्था और ट्रैफिक अव्यवस्था पर गोलमुरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गिरती विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक अव्यवस्था ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में चोरी, नशाखोरी, मटका, लॉटरी और अड्डेबाजी से आम नागरिक भय के साये में जीने को मजबूर हैं। सोमवार को गोलमुरी क्षेत्र में वयाप्त विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं ट्रैफिक थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया…
शीर्ष तीन को छोड़ शेष ऑफिस बेयरर्स से एनएस के कमेटी मेंबरों ने वेज रिवीजन पर की सीधी बात एनएस वाले बोले कि वोट हमारा, दर्द हमारा और सिर्फ राज तुम्हारा, अब ऐसा नहीं चलेगा जो ऑफिस बेयरर्स वेज पर प्रबंधन से वार्ता में नहीं जाते, उनका भी साथ पाने की एनएस की कवायद चरणजीत सिंह. टाटा वर्कर्स यूनियन में न्यू सीरीज के कमेटी मेंबरों का सोमवार को हुजूम आया. पहले उन लोगों ने रणनीति बनाई थी कि वेज रिवीजन पर यूनियन के शीर्ष नेतृत्व संजीव चौधरी, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह से सीधा संवाद करेंगे. बाद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान 2.0 के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- अध्यक्ष, डीएलएसए अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश से “मध्यस्थता के लाभ” विषय पर संदर्भित न्यायाधीशों के संवेदन हेतु सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सिविल कोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक पदाधिकारियों को मध्यस्थता के महत्व, इसके व्यावहारिक लाभ, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण विवाद निपटान की प्रक्रिया तथा न्यायालयों पर बढ़ते वादभार को कम करने के प्रभावी उपायों से अवगत कराना था. कार्यक्रम में राजेश दास एवं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में देवांग गाँधी के आवास पर सोमवार को पहुंचा. वहां उनके पुत्र के अपहरण के कारण परिवार से मिलकर जाने. कांग्रेस पार्टी ने इस दुख के घड़ी में साथ देन का वादा किया. जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि विगत सात दिनों से कोई सुराग नहीं मिलने के कारण जमशेदपुर औद्योगिक नगर में व्यापारियों के बीच में भारी रोष व्याप्त है. इस विषय का जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दी जाएगी, जिससे प्रशासन पर दवाब बढाया जा सके और जमशेदपुर का बेटा सुरक्षित घर लौटे.…
