Breaking News
Jamshedpur : राहरगोड़ा में मैक्स’स बॉयस क्लब की भव्य गणेश पूजा का शुभारंभ Jamshedpur : बारीडीह मार्केट में आर्ट वर्ल्ड स्टूडियो का भव्य शुभारंभ, फोटोग्राफी और कला को मिलेगी नई पहचान Ganesh Puja : सोनारी श्री गणेश पूजा पंडाल में बबन राय एवं अमित श्रीवास्तव ने की आराधना Jamui Sadar Hospital: जमुई सदर अस्पताल में ऑपरेशन के बीच गुल हुई बिजली, टॉर्च-मोबाइल की रोशनी में करनी पड़ी सर्जरी Jharkhand Illegal Mining: अवैध खनन पर झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा टास्क फोर्स सेल, चेकनाकों से होगी खनिज लदे वाहनों की निगरानी Maoist Surrender : ‘बीमार है असीम, मौत मंजूर लेकिन सरेंडर नहीं’- सचिन मार्डी के खुलासे से माओवादी संगठन की अंदरूनी तस्वीर आई सामने
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोलमुरी थाना इलाके में फलफूल रहे अवैध कारोबार को लेकर भाजपा में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी

SHARE:

गिरती कानून व्यवस्था और ट्रैफिक अव्यवस्था पर गोलमुरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गिरती विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक अव्यवस्था ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में चोरी, नशाखोरी, मटका, लॉटरी और अड्डेबाजी से आम नागरिक भय के साये में जीने को मजबूर हैं। सोमवार को गोलमुरी क्षेत्र में वयाप्त विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं ट्रैफिक थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि गोलमुरी क्षेत्र में चोरी, नशाखोरी, मटका-लॉटरी और जगह-जगह अड्डेबाजी से आम नागरिक भयभीत हैं। बजरंग नगर व केबुल बस्ती क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा, केबुल कंपनी में दिनदहाड़े चोरी, तथा गोलमुरी बाजार क्षेत्र में रात होते ही असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ गई है। ट्रैफिक की स्थिति भी गंभीर है। केरला समाजम स्कूल और सेंट जोसेफ हाई स्कूल के सामने सुबह और छुट्टी के समय भारी जाम लगता है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आकाशदीप प्लाजा स्थित मिराज सिनेमा के सामने सड़क पर दिनभर वाहन खड़े रहते हैं। लोग चौक एवं सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर मॉल और सिनेमा हॉल चले जाते हैं, जिससे प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे, आसपास के लोगों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा ने प्रशासन से मांग की है कि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ स्कूल और बाजार क्षेत्र में नियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर जनता को राहत दी जाए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने बताया कि गोलमुरी क्षेत्र में अपराधियों और नशे के कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। चोरी, नशाखोरी और अड्डेबाजी पर प्रशासन का कोई खौफ नहीं रह गया है। वहीं, केरला समाजम और सेंट जोसेफ स्कूल के सामने एवं मिराज सिनेमा के पास ट्रैफिक की स्थिति पूरी तरह से चरमराई हुई है। इन सब समस्याओं को लेकर प्रशासन से उचित समाधान की मांग की है, यदि प्रशासन शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाती है, तो जनहित के इन मुद्दों पर भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं, प्रशासन ने सभी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अप्पा राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज पासवान, मंडल महामंत्री अशोक सामंत, श्रीनू राव, अभिमन्यु सिंह, बंटी अग्रवाल, हरेराम यादव, मुकेश चौधरी, नवजोत सिंह सोहल, अमिश अग्रवाल, सीनू राव, रंजीत सिंह, ऋषव सिंह, अमरेंद्र कुमार, सन्नी सिंह चौहान, बिमला साहू, चंद्रकांता सिंह, इंदरजीत सिंह, मोहम्मद नौशाद, दीपक मुखर्जी, नौशाद खान, रबिन्द्रनाथ घोष, पीजुश पॉल, खतीब खान, अनिल सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर