Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट की चेतावनी जारी की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई 5 जनवरी 2026 से 6 जनवरी 2026 तक स्थगित रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर गोलमुरी स्थित नीलडीह के जंगलों में नशा करने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चापड़ से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान जुगसलाई मिल्लतनगर निवासी अब्दुल सोहेल अहमद के रूप में हुई है. वहीं, हमले में घायल युवक अब्दुल सुफियान का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घायल अब्दुल सुफियान ने बताया कि रविवार शाम सोहेल अहमद ने उसे फोन कर बाइक लेकर बुलाया था. इसके बाद दोनों नीलडीह पहुंचे, जहां पहले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर टाटा मोटर्स में अस्थाई से स्थाई होने वाले 9 वें बैच के कर्मचारियों का एमटीसी ऑडिटोरियम में परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित की गई। बताते चलें कि विगत 25 दिसंबर को कुल 225 अस्थाई कर्मचारियों का स्थाईकरण के लिए सूची जारी किया गया था। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ईआर व सीएसआर हेड सौमिक रॉय समेत यूनियन के तमाम ऑफिस बियरर्स मौजूद थे। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह तथा ईआर हेड सौमिक रॉय संयुक्त रूप से सभी स्थाई होने वाले कर्मचारियों को एक वर्ष के प्रोवेशन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला में ईचागढ़ थाना क्षेत्र के डुमटांड़ ईचागढ़ केनाल सड़क पर पाटपुर के पास शनिवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो की मौत हो गई एवं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कि सुचना मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लाशों को कब्जे में लेकर एक घायल बच्चा को अस्पताल भेज दिया। तीनों की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चीतरी गांव निवासी मृत शंकर सिंह 22 एवं रथु सिंह 55 वर्ष व एक अन्य बच्चा के रूप में किया…
Jamshedpur : गाढ़ाबासा में श्रीमद्भागवत कथा एवं लक्ष्मी नारायण यज्ञ में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले
अपने अहंकार और दुर्गुणों को भगवान के चरणों में समर्पित करना ही वास्तविक पूजा है : अमरप्रीत सिंह काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गाढ़ाबासा स्थित कम्युनिटी सेंटर में भक्त भगवान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं लक्ष्मी नारायण यज्ञ में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में कथावाचक श्री कुमार स्वामी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित अमृतवाणी ने श्रीमद्भागवत के गूढ़ रहस्यों को अत्यंत सरल, भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी शैली में प्रस्तुत किया। उनकी कथा…
सीजीपीसी के 83 साल के सफर को प्रधान भगवान सिंह ने दिया नया यादगार इतिहास, रूट छोटा होने के बाद भी संगत को किया खुश, सुबह 11 बजे स्वागत करने के लिए तैयार कॉलोनीवासी चरणजीत सिंह. जमशेदपुर को मिनी पंजाब कहलाने में यहां बस रहे पंजाबी एक खास एहमियत रखते हैं, लेकिन यह भी कहना गलत नहीं होगा कि इस मिनी पंजाब को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी कम नहीं निर्वाह कर रही है. जमशेदपुर में सिखों की बसती आबादी को देखते हुए उस समय सीजीपीसी का गठन 1943 में किया गया था. धीरे धीरे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीकेपी डिवीजन में आरपीएफ के सीनियर कमाडेंट पी शंकर कुट्टी के निर्देश पर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. शुक्रवार देर रात आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नारकोस के तहत दो गांजा तस्करों को 6.8 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया गया. मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों तस्कर ओडिशा के तुसरा से ट्रेन संख्या 18006 सम्बलेश्वरी एक्सप्रेस के माध्यम से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे. यहां से वे पटना होते हुए बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले जाने की…
बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में मतदाताओं से सहयोग की अपील की फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देश से उप निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर SIR के पूर्व गतिविधियों के तहत चल रहे मतदाताओं के मैपिंग कार्य का जायजा लिया। जमशेदपुर पूर्वी के बूथ संख्या 204, 83, 150, 54, 156 और जमशेदपुर पश्चिमी में बूथ संख्या 248, 226, 264, 245, 262 के निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में रविवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह के 559वें प्रकाश उत्सव को लेकर रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा से विशाल नगर कीर्तन निकाला जायेगा. इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है. सिख संगत में इसे लेकर उत्साह बना हुआ है. नगर कीर्तन में सिख स्त्री सत्संग सभा के 31 जत्थे भी शामिल होंगे. इस नगर कीर्तन महिलाओं के 31 जत्थों की सेवा संभाल सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा करती है, क्यूंकि इसमें कोल्हान के विभिन्न गुरुद्वारों की स्त्री सत्संग सभा की 31 यूनिट इसमें शामिल होती है और गुरु की उसतत करती है. इसी के मद्देनजर सेंट्रल…
कहा- थानेदार और दोषी पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा, कार्रवाई के लिए भाजपा ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की दे चेतावनी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र अंतर्गत गोकुलनगर बस्ती निवासी जीत महतो की पुलिस हिरासत में हुई मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। 30 दिसंबर को मोबाइल चोरी के संदेह में पुलिस द्वारा जीत महतो को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि हिरासत के दौरान उसके साथ गंभीर मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया,…
