Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एनएच 33 पर कंदराबेड़ा के पास हाईवे बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव अपनी कार से यात्रा कर रहे थे। उसी दौरान उनके वाहन के साइड से एक ट्रेलर गुजर रहा था। ट्रेलर चालक ने बिना किसी संकेत दिए अचानक दाहिनी ओर मोड़ ले लिया, जिससे ट्रेलर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार…
Tinplate Divison : सीआरएम मैकेनिकल मेंटेनस विभाग के दो कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह आयोजित
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील टिंपलेट डिवीजन के अंतर्गत सीआरम मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग में विभागीय परंपराओं के अनुरूप एक गरिमामय सेवा-निवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के अनुभवी, कर्मठ, अनुशासित एवं निष्ठावान वरिष्ठ कर्मचारी संदीप राय 34 वर्ष एवं परमजीत सिंह जी 32 वर्ष ने अपनी दीर्घकालीन, अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी सेवाएं पूर्ण कर सेवा-निवृत्ति प्राप्त की। दोनों कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान तकनीकी दक्षता, समर्पण भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए विभाग की कार्यसंस्कृति को मजबूती प्रदान की तथा अनेक कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बने। उनके अमूल्य योगदान एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के…
झारखंड सरकार ने छह आईपीएस को दिया प्रमोशन, इनके साथ एक दर्जन अन्य अधिकारियों को भी सौंपी नई जिम्मेदारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. साल के अंतिम दिन झारखंड सरकार ने छह आईपीएस को प्रोन्नति देते हुए उन्हें नए साल का तोहफा दिया है. उन्हें अलग-अलग जगहों पर पदस्थापित भी कर दिया गया है. इसके अलावा एक दर्जन अन्य आईपीएस को भी अलग-अलग जगहों पर पदस्थापित किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार की रात जारी कर दी गई है. एक नजर में देखें, किनकी कहां की गई पोस्टिंग मनोज कौशिक को एडीजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए सीआईडी एडीजी बनाया गया,…
साकची गुरुद्वारा कमेटी के सहयोग से खालसा सेवा दल का पहला समागम बना एतिहासिक फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में 2025 को अलविदा और 2026 के स्वागत करने के साथ गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित समागम में जमशेदपुर से सिख संगत का हुजूम उमड़ पड़ा. 30 और 31 दिसंबर का यह दो दिवसीय समागम साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान निशान सिंह एंड टीम के सहयोग से खालसा सेवा दल के बैनर तले युवाओं ने पहली बार आयोजित किया था. पहले समागम में जिस प्रकार समागम में जमशेदपुर से संगत का सैलाब आस्था के समुद्र में…
आवास आवंटन में रिश्वत लेकर इनकम टैक्स भरने वालों, दूसरे राज्य के निवासियों और समर्थवान लोगों को दिए गए मकान आरटीआई कार्यकर्त्ता रविंद्र घोष की शिकायत पर सरकार हुई गंभीर, शिकायतकर्ता का आरोप पूरा सिस्टम खेल में लिप्त चरणजीत सिंह. सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में है. इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भारी भ्रष्टाचार उजागर हुआ है. इस बाबत झारखंड के मुख्यमंत्री को आदित्यपुर संजय नगर मांझी टोला निवासी आरटीआई कार्यकर्त्ता रविंद्र घोष ने शिकायत की थी. उनका आरोप था कि प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थियों के चयन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नववर्ष के मद्देनज़र जमशेदपुर शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बुधवार को जुबली पार्क में पैदल मार्च किया. उनके साथ डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर तथा बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे भी मौजूद रहे. पैदल गश्त बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर से शुरू होकर जुबली पार्क के गेट नंबर तीन होते हुए पार्क के अंदर तक की गई. गश्त के दौरान सिटी एसपी ने पार्क परिसर, प्रवेश और निकास मार्गों, पार्किंग व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पार्क में घूमने आए लोगों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है. कोर्ट के पास रहने वाले अधिवक्ता आदित्य राय ठगों के जाल में फंस गए, जहां फेसबुक पर एक अज्ञात लिंक पर क्लिक करना उन्हें भारी पड़ गया. ठगों ने उनके बैंक खाते से 60 हजार से अधिक रुपये की अवैध निकासी कर ली. पीड़ित आदित्य राय ने इस संबंध में सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह अपने मोबाइल फोन पर फेसबुक चला रहे थे. इसी दौरान एक अंजान लिंक सामने आया, जिस पर क्लिक करते…
नियमित गिनती के दौरान ही सुरक्षा घेरे को तोड़कर हो गए रफू चक्कर, भागने वाले कैदी धनबाद के फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) से तीन उम्रकैद के सजायाफ्ता कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. फरार तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. इस जेल को झारखंड की हाई सिक्योरिटी वाली जेल माना जाता है. यहां खूंखार नक्सलियों और अपराधियों को रखा जाता है. इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. जानकारी के अनुसार नियमित गिनती के लिए कैदियों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की उलीडीह पुलिस ने डिमना चौक के पास छापेमारी कर तीन आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जवाहरनगर रोड नंबर 15 निवासी मो अयाज उर्फ फैजल, नूर कॉलोनी निवासी मो अरशद ओर मो अमान शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्तौल के अलावा एक बेसबैट, एक चाकू और स्टील रॉड के अलावा कार जब्त की है। मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार पर सवार होकर कुछ युवक डिमना की ओर जा रहे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो रिपीट कॉलोनी में समाजसेवी गौरव राय ने जगमग करवा दिया है. यहां वार्ड नंबर 5 में काफी दिनों से लाइट खराब थी. मानगो नगर निगम को सूचना की गई, लेकिन टेंडर ना होने के कारण बोला गया कि अभी नहीं हो पाएगा. उस लाइट को अपने खर्चे से राय ने डेढ़ सौ वाट का हैलोजन लगवाने का कार्य किया. लोगों ने खूब अभिनंदन किया. यह स्थान रिपीट कॉलोनी वार्ड नंबर 5 आलोक दुकान के बगल में नियर एमजीएम मेडिकल कॉलेज मानगो में आता है. बस्तीवासी उनके कार्य की सराहना कर रहे हैं.
