Author: फतेह लाइव • एडिटर

जमशेदपुर। रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन परिसर में शुक्रवार को औषधीय उद्यान का आरंभ किया गया. इस अवसर पर चेयरमेन राम बचन, सचिव गौरव बचन, प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर के साथ-साथ सभी व्याख्याता गण उपस्थित थे. इस औषधीय पौधारोपण का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत किया गया था, जिसे प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर भूपेश चांद ने आयोजित किया था. यह विचार किया गया कि काॅलेज के विद्यार्थी हर पौधे को गोद लेकर उसकी सेवा सुश्रुषा करेंगे. इस अवसर पर पत्थरचट्टा, गिलाॅय, वन तुलसी, लेमन ग्रास, इंसुलिन , एलोविरा इत्यादि पौधे लगाये गए.

Read More

जमशेदपुर. मुहर्रम को लेकर जमशेदपुर पुलिस हाई अलर्ट पर है. एसएसपी प्रभात कुमार ने पर्व से पूर्व शुक्रवार को शहरवासियों से शांति पूर्वक मुहर्रम मनाने की अपील की है. साथ ही उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. अखाड़ा समितियों से एसएसपी ने तय रूट से ही अखाड़ा जुलूस निकालने की अपील की. उन्होंने कहा कि अखाड़े में घातक हथियारों का प्रदर्शन पूरी तरह से वर्जित रहेगा. खासकर सोशल मीडिया पर जमशेदपुर पुलिस विशेष निगाह रख रही है. बता दें कि जमशेदपुर में 29 जुलाई को मोहर्रम जुलूस…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संप्रति पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से दिनेश कुमार ने सौजन्य भेंट किया। गुरुवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मरांडी संग हुए भेंट वार्ता को दिनेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने नवीन दायित्व के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने दिनेश कुमार से बीते दिनों उनके घर पर हुए हमले एवं कार में आपराधिक तत्वों द्वारा कारित आगजनी कांड के संदर्भ में भी जानकारी लिया और पुलिसिया एक्शन के बारे में जाना। अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को भी चिंताजनक…

Read More

जमशेदपुर। मानगो गौड़ बस्ती के रहने वाले अपराधी अमरनाथ उर्फ छोटू की हत्या हो गई है. देवघर स्थित बासुकीनाथ में बदमाशों ने उसे गोलियां मारी, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि अमरनाथ अपने परिवार जिसमें मां, पत्नी, बच्चा, भतीजा और अन्य दो दोस्तों के साथ सोमवार को बाबाधाम गए थे. यह घटना रात साढ़े 11 बजे की बताई जाती है. रात में वे नंदनी चौक के पास धर्मशाला में ठहरे थे. तभी उसने अपने साथी से गाड़ी लाने को कहा. जहां बम के भेष में आये तीन की संख्या में अपराधियों ने झोले से पिस्तौल निकालकर उसपर…

Read More

धनंजय जमशेदपुर और शांकराचार्य सरायकेला के नए डीटीओ बने रांची। आईपीएस और आइएएस के बाद अब गुरुवार को झारखंड के 16 जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) का तबादला कर दिया गया है. कार्मिक विभाग के आदेश के मुताबिक, जमशेदपुर, बोकारो, गिरीडीह, सरायकेला-खरसावां,सिमडेगा, लातेहार, गढ़वा, चतरा समेत अन्य जिलों के डीटीओ का तबादला किया गया है. इसके तहत इंदर कुमार को चतरा, धनंजय को जमशेदपुर का डीटीओ बनाया गया है. इसके अलावा जयप्रकाश करमाली सिमडेगा, वंदना सेजवलकर को बोकारो, सुरेंद्र कुमार को लातेहार, वैद्यनाथ कामती को हजारीबाग, शंकराचार्य सामद को सरायकेला खरसावां का डीटीओ बनाया गया है. शैलेश कुमार प्रियदर्शी…

Read More

जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान, जमशेदपुर चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष, जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं साकची रियल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू की मां सुरजीत कौर (80) को गुरुवार रात हार्ट अटैक आया है. इसके बाद आनन फानन उन्हें परिजन टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है. इधर, इसकी जानकारी जैसे ही व्यापारियों और मंटू के शुभचिंतकों को पड़ी. सभी अस्पताल पहुंचे. सभी ने मंटू के माता जी के शीघ्र सकुशल होने की कामना की है.

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले की पुलिस लगातार अपराधियों पर दबिश दे रही है. इसी कड़ी में घाटशिला थाना अंतर्गत कापगोड़ा एनएच 18 स्थित भोलेनाथ ढाबा में गुरुवार देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस घटना में दो अपराधियों के घायल होने की भी सूचना है, जिसमें साजन मिश्रा भी शामिल है. वहीं पुलिस ने आठ अपराधियों को हिरासत में भी लिया है. जबकि कुछ अपराधी मौके से भागने में सफल रहे. हालांकि, पुलिस ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है और इस घटना के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों में…

Read More

जमशेदपुर। परसुडीह मकदमपुर निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट एवं कांग्रेस नेता कमलेश कुमार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आरटीआई विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति का पत्र गुरुवार को जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे ने जारी करते हुए कमलेश कुमार को उनके नए दायित्व को लेकर बधाई दी है. दूबे ने कहा कि कमलेश कुमार को आरटीआई के बाबत अच्छा ज्ञान है. उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार को उजागर करेगी. उन्होंने कमलेश कुमार शुभकामनायें देते हुए आरटीआई विभाग के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. जिला अध्यक्ष ने उनके मनोनयन की प्रक्रिया से जिला…

Read More

जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) आगामी 30 जुलाई, रविवार को मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने जा रही है. शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित है, और इसमें विभिन्न विशिष्टताओं के विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सीजीपीसी द्वारा एक रक्तदान का भी आयोजन किया जायेगा जो प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता में सीजीपीसी का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। Kनिःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशिष्टताओं के अत्यधिक कुशल और अनुभवी डॉक्टरों की…

Read More

जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु बारा बस्ती में आबकारी विभाग के जवान द्वारा सरकारी जमीन घेरने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में केंद्रीय बस्ती विकास समिति द्वारा विरोध दर्ज कराते हुए गुरुवार को उपायुक्त से इस संबंध में शिकायत की गई है. विगत 8 जून को बारा बस्ती निवासी व अबकारी विभाग के जवान बबन प्रसाद द्वारा बस्ती में ही अपने घर के सामने सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया जा रहा था. इसकी जानकारी बस्ती वासियों को होने पर बस्ती वासियों ने धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी और संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. जहां काम को जिला…

Read More