Author: फतेह लाइव • एडिटर

जमशेदपुर। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के गोड़ाडीह टोला- नपितडीह के प्राथमिक विद्यालय परिसर में 30 जुलाई को पहली बार रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार, जमशेदपुर और नावा जुवान जुमिद आखड़ा, गोड़ाडीह के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस बाबत जानकारी देते हुए हितकु पंचायत के स्थानीय मुखिया पलटन मुर्मू ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस शिविर में सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। वहीं 71वीं बार रक्तदान कर चुके सारजमदा निवासी राजेश मार्डी ने बताया कि वीवीडीए के सहयोग से जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम रक्त संग्रह करेगी। यह…

Read More

जमशेदपुर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे लगातार पार्टी में जान फूंक रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को संगठनात्मक सशक्तिकरण को लेकर जिला के 18 प्रखण्डों को धारदार बनाने के लिए प्रखण्डवार संगठन प्रभारी की घोषणा की गई. जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने जिसे ने स्वीकृति प्रदान की. जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने उपरोक्त सभी 18 प्रखण्डवार संगठन प्रभारी को निर्देश जारी किया कि सभी पदाधिकारीगण अपने-अपने दायित्व वाले प्रखण्ड को सशक्त बनाने के लिए अविलंब बैठक आयोजित करें. सभी प्रखण्डों को मिशन 2024 के लिए तैयार करें. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर…

Read More

जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रीय वीरांगना फाउंडेशन की महामंत्री भारती सिंह ने शुक्रवार को बिष्टुपुर में कोल्हान वीरांगना का गठन किया. इस दौरान कोल्हान अध्यक्ष पद पर बिष्टुपुर की प्रीति सिंह, जबकि आदित्यपुर की बीबा सिंह को महामंत्री और अंजली सिंह को कोल्हान उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया. भारती सिंह ने माला पहना के इन वीरांगनाओं को बधाई दी. इस गठन कार्यक्रम में सीमा सिंह, अर्चना सिंह, रूबी सिंह, गुड़िया, रिद्धि सिंह, राखी सिंह, मन्नू सिंह, सुनीता सिंह, संध्या सिंह आदि शामिल थीं. सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया.

Read More

जमशेदपुर। एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वीआईपी कल्चर को खत्म करने का काम किया जा रहा है. वहीं कदमा मरीन ड्राइव स्थित विजया हेरिटेज सोसाइटी और जुस्को प्रबंधन की मिली भगत से इसे बढ़ावा दिया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कदमा मरीन ड्राइव स्थित विजय गार्डन के समीप जुस्को द्वारा आम लोगों के लिए पार्क का निर्माण करवाया गया था. इस पार्क को विजया हेरिटेज सोसाइटी द्वारा गलत तरीके से कब्जा कर लिया गया है और आस पास के बस्ती के लोगों का प्रवेश इस पार्क में वर्जित कर दिया गया. इस पार्क…

Read More

जमशेदपुर। सावन माह ऋतुराज माह माना जाता है। यह झमाझम बारिश और सावन की फुहार भरे दिनों का माह होता है। इस माह में कजरी, झूमर, मेहंदी,नृत्य- गीत के साथ विशेषकर महिलाएं अपने को इसमें सराबोर करती हैं। ऐसा ही रंगारंग और विभिन्न कार्यक्रमों का महोत्सव शुक्रवार को डीबीएमएस कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। आज के इन्टर कॉलेज प्रतियोगिता में डीबीएमएस कॉलेज ऑफ ट्रस्ट की संरक्षक भानुमति नीलकण्ठण, चेयर पर्सन बी.चंद्रशेखर कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, संयुक्त सचिव उषा रामनाथन, तमिल सेल्वी बालाकृष्णन, डॉक्टर जूही समर्पिता प्राचार्य, उप-प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल…

Read More

25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रक्तदान शिविर, सरयू राय ने बैठक कर बांटी जिम्मेदारी जमशेदपुर। भाजमो जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. बैठक में तय हुआ किया की आगामी 13 अगस्त को टिनप्लेट स्थित केबुल सीडब्लुए मैदान में भाजमो के तत्वावधान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रत्योगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रत्योगिता में जमशेदपुर महानगर से 16 मंडल से भाग लेंगे. 16 मंडलों से टीम गठित की जाएगी और एक रोमांचक खेल समारोह का आयोजन…

Read More

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था शौर्य के द्वारा जनहित को समर्पित हरित अभियान “गो ग्रीन – ब्रीद क्लीन” का शुभारंभ शुक्रवार को बिरसानगर जोन नंबर 6 स्थित साई स्मार्ट जूनियर स्कूल में वृक्षारोपण कर किया गया. विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर स्कूल के प्रांगण में नन्हे नौनिहालों से 11 पौधे लगा कर हरित अभियान को प्रारंभ किया. उद्धघाटनकर्ता के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार, स्कूल की प्राचार्या सुनीता राव एवं संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा उपस्थित थे. उद्घाटनकर्ता दिनेश कुमार ने बताया कि शौर्य संस्था द्वारा समाज हित में नियमित नये कार्य किये जा रहे हैं. गर्मी…

Read More

जमशेदपुर। सिविल डिफेंस जमशेदपुर ने मानगो डिवीजन के डिवीजनल वार्डन बलवंत सिंह के नेतृत्व में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर शुक्रवार को प्रातः 7:00 बजे पृथ्वी पर्यावरण उद्यान मानगो में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया. मौके पर मौजूद नागरिक सुरक्षा के अधिकारी सुरेश प्रसाद ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाने के पीछे के मुख्य उद्देश्य ना केवल जानवरों और पेड़ पौधे की रक्षा करना है, बल्कि हमारी प्राकृतिक वातावरण को बचाना भी है. इस दिन को मनाने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करते हैं. इसी उद्देश्य को पूरा करना भी सिविल डिफेंस का कार्य है. उक्त कार्यक्रम…

Read More

झामुमो ने बताया विरोधियों की साजिश, कहा ओछी मानसिकता से बाज आएं विरोधी, जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग जमशेदपुर. साकची गोल चक्कर पर श्रावणी मेला को लेकर लगाए गए मुख्यमंत्री के पोस्टर को असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया. शुक्रवार को इसकी सूचना मिलते ही झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इसे विरोधियों का साजिश बताते हुए जमकर नारेबाजी की. झामुमो नेताओं ने कहा विरोधी मुख्यमंत्री के बढ़ते प्रभाव से घबराने लगे हैं और इस तरह की ओछी हरकत कर रहे हैं, जो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. झामुमो नेताओं ने जिला प्रशासन से दोषियों को…

Read More

जमशेदपुर। संस्थान सभागार में शुक्रवार को एनटीटीएफ के नए बैच के छात्रों के 15 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ. दलीय बद्धता एवं समय प्रतिबद्धता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए योग एवं समूह पीटी का प्रदर्शन देखने लायक था. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रीता जॉन एवं उप प्राचार्य रमेश राय ने किया. कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी, अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के संजय सिंह, एनटीटीएफ की प्राचार्य प्रीता जॉन एवं उप प्राचार्य रमेश राय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई. कार्यक्रम में उद्घाटन…

Read More