Author: फतेह लाइव • एडिटर

जमशेदपुर। सोनारी थाना शांति समिति के सचिव एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने जिला के नए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को पदभार ग्रहण पर बधाई दी है और कहा है कि उनसे जिला की जनता को ढेर सारी उम्मीदें हैं। देवघर में उनके द्वारा जनहित में लिए गए निर्णय एवं कार्यों की संपूर्ण देश में काफी सराहना होती है। वह बिना किसी दबाव में फैसले लेते रहे हैं और इसका फायदा सही लाभुकों को मिलता रहा है। नीति आयोग में उन्होंने लंबी सेवा दी है और इसका लाभ अवश्य ही इलाके के सुदूर ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को…

Read More

जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन ने इस साल अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह के आदेशानुसार सोनारी स्थित दयानंद स्कूल में बच्चों के बीच जाके सभी वीरांगनाओं ने मिलकर छाता बांटा. इस कार्यक्रम के दौरान वीरांगनाओं को बच्चों के बीच जाकर बहुत अच्छा लगा. सदस्यों ने बताया कि बारिश के समय बच्चों को छाता की बहुत जरूरत थी. इस प्रोग्राम को सफल बनाने में सीमा सिंह, रजनी सिंह अर्चना सिंह, विभा सिंह ,रूबी सिंह अंजली सिंह, प्रीति सिंह, मिनी सिंह, प्रतिमा सिंह, सविता सिंह, सुनीता सिंह, बबली सिंह, नीलम सिंह, रेनू सिंह, किरण सिंह, इंदू सिंह, गुड़िया सिंह, चित्रलेखा सिंह, आशा सिंह, विनीता…

Read More

जमशेदपुर। चर्चित आईएएस मंजूनाथ भजंत्री ने जमशेदपुर के नए डीसी के रूप में गुरुवार का चार्ज संभाल लिया है. नए डीसी पूर्व में देवघर में पदस्थापित थे. वहां के भाजपा के प्रभावशाली सांसद निशिकांत दूबे से उनकी अगावत हो गई थी. वह भी छोटी मोटी नहीं. मंजूनाथ ने जमीन के मामले में उन पर केस किया और फिर एक कर एक कुल लगभग 41 केस सांसद पर कर डाले. इसे लेकर डीसी मंजूनाथ खूब चर्चा में आ गए थे. सांसद ने उन्हें हटाने तक ठान डाली. मंजूनाथ भजंत्री भी उनके खिलाफ अडिग हो गए. इससे पूर्व वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर…

Read More

जमशेदपुर। मणिपुर में पिछले 80 दिनों से जारी नस्लीय हिंसा पर स्थाई रोक लगाने की मांग पर शहर की संस्था, “यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस”, के बैनर तले राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से गुहार लगाई गई. मणिपुर हिंसा की न्यायिक जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जस्टिस से कराने एवं इसमें राज्य मशीनरी की भूमिका की जांच कर उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, जलाए गए चर्च , मंदिर एवं घरों को राज्य की ओर से पुनर्निर्माण, मृतकों के आश्रितों को दस-दस लाख रूपए मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने, कूकी-माईती संघर्ष को स्थाई विराम तथा राजनीतिक निदान के लिए राज्य पुनर्गठन आयोग…

Read More

Charanjeet Singh Khalsa, (Chief Editor) जमशेदपुर। तारकंपनी इंद्रानगर गुरुद्वारा में आगामी 29 जुलाई शनिवार को लौहनगरी की सिख संगत के लिए दसवें गुरु साहेब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह की बख्शशीश खंडे की पाहुल (अमृत संचार) तैयार होगी. वर्षों से लौहनगरी में संगत को नाम बाणी से जोड़ते आ रहे भाई निर्मल सिंह खालसा पटियाला वाले ने वाहेगुरु के आदेश अनुसार एक बार फिर इसकी तैयारी कर ली है. सुबह 10 बजे खंडे का बाटा तैयार होगा. अमृतपान करने के इक्छुक प्राणियों को केशी स्नान करके समय से गुरुद्वारा साहेब पहुंचने की अपील बाबा निर्मल सिंह ने की है. उन्होंने *फतेह…

Read More

जमशेदपुर। हाथाें में तिरंगा, जुुबां पर भारत माता की जय, वंदेमातरम और वीर शहीद अमर रहे के जयघोष के साथ वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान के प्रतीक कारगिल विजय दिवस के अवसर पर संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से बुधवार को निकाली गई सैनिक सम्मान यात्रा में पूरा शहर उमड़ पड़ा। संस्था के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की अगुवाई में मानगो के गांधी मैदान से प्रारंभ हुई इस यात्रा में हजारों लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ भाग लिया। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति नारों के उद्घोष के साथ गूंज उठा।…

Read More

जमशेदपुर। परसुडीह के ग्रामीण क्षेत्र में सड़क की जर्जर अवस्था को लेकर सेवा ही लक्ष्य संस्था ने बुधवार को पदयात्रा कर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की. इसे लेकर एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया. मांग पत्र में बताया गया कि परसुडीह के खासमहल चौक से लेकर लगभग आठ किलोमीटर तक सड़क का हाल बेहाल है. सड़क के बीचो बीच बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं. लगातार लोग चोटिल हो रहे हैं, घायल हो रहे हैं. पिछले 10 वर्षों से स्थिति जस की तस बरकरार है, पर अब तक इस और किसी जनप्रतिनिधि…

Read More

कारगिल युद्ध में भारत मां की रक्षा करने वाला सैनिक अपनी पत्नी की रक्षा डबल इंजन सरकार में नहीं कर सका: जिलाध्यक्ष जमशेदपुर। साकची प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बुधवार को कारगिल योद्धा की पत्नी के साथ भाजपा सरकार के राज में घोर अपमान किये जाने के खिलाफ न्याय मार्च प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव के नेतृत्व में निकाला गया. न्याय मार्च में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए. न्याय मार्च को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि मणिपुर में शौर्य वीर योद्धा की पत्नी के साथ बहुत ही घिनौना…

Read More

जमशेदपुर। भारत रत्न जेआरडी टाटा की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में 29 जुलाई को गोपाल मैदान में एयरो मॉडलिंग शो का आयोजन किया जाएगा. सुबह 9 बजे से 10:30 बजे के बीच होने वाला कार्यक्रम जमशेदपुर के सभी नागरिकों के लिए खुला है. एयरो मॉडलिंग शो ने एक परंपरा के रूप में वर्षों से सराहना बटोरी है और यह शो इंटरैक्टिव डिस्प्ले एवं उल्लेखनीय मॉडल विमानों की एक शानदार प्रदर्शनी का वादा करता है. बहुप्रतीक्षित शो में प्लेन नाइट्रो इंजन, टरबाइन इंजन से लेकर इलेक्ट्रिक इंजन तक विभिन्न आकार और प्रकार के लगभग 12 मॉडल विमानों का प्रदर्शन किया जाएगा.…

Read More

जमशेदपुर। साकची थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को साकची थाना पुलिस की गश्त दल ने आरोपी को पकड़ा था. आरोपी मानगो मुंशी मोहल्ला मुस्लिम बस्ती निवासी मो. नईम उर्फ बंटी है. साकची थाना में मामला दर्ज करते हुए बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया. आरोपी बंटी के खिलाफ मानगो थाना में तीन, जबकि सीतारामडेरा थाना में एक आपराधिक मामला पूर्व में भी दर्ज है. उसके पास से बिना नंबर की लाल काले रंग की ग्लैमर बाइक जब्त की गई थी.

Read More