Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर. 1999 में हुए कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाली भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों ने रविवार को बारीडीह स्थित सभागार में वीर सम्मान समारोह आयोजित किया. पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस में लौहनगरी के लोगों ने देश के वीर सैनिकों के प्रति अटूट प्यार व सम्मान का भाव प्रदर्शित किया. कार्यक्रम में शामिल लोग न सिर्फ सैनिकों के साथ गर्मजोशी के साथ मिले, बल्कि देश के प्रति उनकी सेवा भावना, कर्तव्य निष्ठा, समर्पण, त्याग और बलिदान को याद किया. रिक्रिएशन सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडे…
जमशेदपुर. टेल्को गुरुद्वारा में प्रत्येक रविवार को 50 से अधिक बच्चे सीख रहें हैं और गुरमुखी लिपि का ज्ञान अर्जित कर रहें हैं. इस रविवार भी बच्चों ने सिख लिपि गुरमुखी का ककहरा सीखा. टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के महासचिव गुरशरण सिंह ने बताया कि प्रत्येक रविवार को चेयरमैन गुरमीत सिंह और प्रधान बलविंदर सिंह के सहयोग से स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी परविंदर कौर की देखरेख में निःशुल्क गुरुमुखी की शिक्षा दी जाती है. इच्छुक संगत गुरमुखी शिक्षा के लिए अपने बच्चों को टेल्को गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन से संपर्क कर सकती है.
जमशेदपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर चाय पे चर्चा ग्रुप जमशेदपुर के अध्यक्ष नौशाद खान के नेतृत्व में रविवार को न्यू बारीडीह सुगना कालोनी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर के प्रांगण में बेल एवं शमी का पौधा लगाया गया. यह कार्यक्रम इसलिए आहूत किया गया तांकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पूजन हेतु बेल पत्र मिल सके. इस दौरान सदस्यों ने पूरे सावन में प्रत्यक रविवार को पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया. इस दौरान कुमार अभिषेक, विजय गोंड, पंकज शर्मा, कौशिक स्वाई, दीपक मुखर्जी, अनिल पाल, कुमार आशुतोष, साकेत कुमार, निर्मल गोप, अनिकेत राय,…
सिख प्रतिनिधिमंडल को मिला आश्वासन, विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा जमशेदपुर। सिखों के दूसरे बड़े तखत और गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी में झारखंड के सिखों के अधिकार पूर्व की भांति बनाए रखने को हर संभव उपाय करने का आश्वासन जमशेदपुर पूर्वी के विधायक एवं पूर्व मंत्री सरयू राय ने सिख प्रतिनिधिमंडल को दिया। विधायक सरयू राय ने आश्वस्त किया कि वे झारखण्ड विधानसभा में इस सवाल को उठाने के साथ ही व्यक्तिगत स्तर से झारखंड एवं बिहार राज्य के मुख्य सचिव तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखेंगे, जिससे…
जमशेदपुर. टाटा स्टील द्वारा शनिवार को भारत रत्न जेआरडी टाटा की 119वीं जयंती मनाई गई, जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर टाटा स्टील द्वारा शहरवासियों के लिए वॉकथॉन, एयरो मॉडलिंग शो और अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. टाटा स्टील और अन्य समूह कंपनियों के गणमान्य व्यक्तियों और कर्मचारियों द्वारा जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे और विभिन्न अन्य स्थानों पर जेआरडी टाटा को श्रद्धांजलि दी गई. जेआरडी स्पोर्टस् कंप्लेक्स वॉकथॉन का आयोजन टाटा स्टील खेल विभाग द्वारा जेआरडी टाटा की जयंती का अवसर पर आज वॉकथॉन का आयोजन किया गया. जिसमें शहरवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा…
जमशेदपुर। रोबिन हुड आर्मी एक वालंटियर बेस और जीरो फण्ड आर्गेनाइजेशन है. रोबिन हुड आर्मी की शुरुआत 2014 में दिल्ली से हुई थी और आज भारत के लगभग 400 से अधिक शहरों में बहुत ही एक्टिवेली काम कर रही है. जमशेदपुर में रोबिन हुड आर्मी के 200 से ज्यादा एक्टिव सदस्य हैं. यह संस्था होटल, रेस्टोरेंट, शादी विवाह और पार्टी में excess फ़ूड को कलेक्ट कर के गरीबों और जरूरतमंदों के बीच वितरण करते हैं. रोबिन हुड आर्मी का इस 15 अगस्त पर “मिशन स्वदेश” पर काम कर रही है जिसमे दाल, चावल और सोया कलेक्ट कर के गांव में…
जमशेदपुर. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी कल रविवार को बड़े पैमाने पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन सीजीपीसी कार्यालय में करेगी। शिविर के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को सरदार भगवान सिंह ने हो रही सभी तैयारियों का जायजा लिया। इससे पूर्व वे सभी डॉक्टरों के साथ बैठक भी की थी। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि सीजीपीसी स्वास्थ्य का लंगर लगा रही है, जरूरतमन्द इस अवसर का लाभ अवश्य लें। शिविर में स्वास्थ्य जांच के अलावा नेत्र जांच और विभिन्न प्रकार के रक्त जाँच भी कराये जायेंगे। उन्होंने बताया की स्वास्थ्य जांच…
जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- वरीय नेताओं के अनुभव एवं सांगठनिक क्षमता का मिलेगा लाभ जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा अपनी टीम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर एक ओर जहां झारखंड सहित पूरे जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। तो वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने झारखंड प्रदेश…
जमशेदपुर। मुहर्रम पर्व पर जुगसलाई के गद्दी समाज के गद्दी डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा पगड़ी सम्मान समारोह में जुगसलाई के थाना प्रभारी कुणाल कुमार एवं झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान एवं समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह एवं अन्य को पगड़ी पोसी कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर थाना प्रभारी कुणाल कुमार एवं सरदार शैलेंद्र सिंह ने इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद को ताजा करते हुए गद्दी समाज द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की. इस मौके पर समाज के प्रमुख इसाद गद्दी, अजीज गद्दी, सोसाइटी के सदर कौशिक गद्दी, महासचिव साहिब गद्दी, शाहरुख गद्दी…
सरायकेला खरसावां जिला में क्षत्रिय समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा में करेंगे सहयोग : भारती सिंह आदित्यपुर. अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की अंतराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह की अध्यक्षता में आदित्यपुर कल्पनापुरी में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से कल्पनापुरी निवासी रूबी सिंह को सरायकेला खरसवा का जिलाध्यक्ष और रिद्धि सिंह को महामंत्री मनोनीत किया। भारती सिंह ने रूबी सिंह और रिद्धि सिंह दोनों ही पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मौके पर भारती सिंह ने दोनों ही पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत और विस्तार करने का निर्देश दिया। कहा कि वीरांगनाओं को…
