Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। प्रधान सरदार भगवान सिंह नौ जुलाई को पुनः सीजीपीसी का कार्यभार संभाल लिया है. वे पारिवारिक कारणों से पंजाब प्रवास पर थे. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह 29 जून से पारिवारिक कारणों से पंजाब प्रवास पर थे तथा उनके स्थान पर वरीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह बुग्गा सीजीपीसी के कार्यवाहक प्रधान की भूमिका निभा रहे थे. उनकी अनुपस्थिति में सीजीपीसी कार्यकलापों की सुचारु रूप से देखरेख करने के लिए भगवान सिंह ने समस्त सीजीपीसी के सदस्यों का सहृदय धन्यवाद ज्ञापन किया.
सोनू सिंह के नाम से मांग रहा था रंगदारी, सिदगोड़ा पुलिस ने 72 घंटे में दबोचा जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना पुलिस ने व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के आरोपी को 72 घंटे के भीतर कोलकाता से गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्त में आये युवक का नाम बंटी गुहा है. पुलिस ने युवक के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया है. थाना में इसकी जानकारी देते हुए थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि बीते 5 जुलाई को वादी अमित चावला द्वारा एक लिखित शिकायत दिया गया था, कि मोबाइल नंबर 91556 93181 द्वारा सोनू सिंह के…
मानिक मलिक ने कहा कई साल से सिर्फ आश्वासन, नहीं बन सकी पक्की सड़क, आंदोलन के लिए किया जा रहा बाध्य जमशेदपुर। परसुडीह शीतला चौक होते हुए गोविंदपुर तक सड़क का हाल बेहाल है. सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं. इधर सेवा ही लक्ष्य संस्था द्वारा रविवार को खासमहल चौक में तीसरा हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार और जिला प्रशासन का नींद खोलने का प्रयास किया गया. बता दें कि परसुडीह के गोल पहाड़ी मोड़ से लेकर गोविंदपुर तक सड़क का हाल बेहाल है कई वर्ष पहले सड़क का निर्माण कराया गया था. पुनः सड़क की…
जो बाबा के दरबार जाते हैं वो कभी खाली हाथ नहीं आते : विद्यानंद सरस्वती जमशेदपुर। श्रावण माह के अत्यंत पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रविवार को ‘नवयुवक कांवरिया संघ टाटानगर’ का बड़ा जत्था काली मंदिर, पारडीह से रवाना हुआ. मंहत विद्यानंद सरस्वती व हर-हर महादेव सेवा संघ परिवार ने सभी कांवरियों को अंगवस्त्र प्रदान करके सम्मानित करके यात्रा को रवाना किया. इस मौके पर महंत विद्यानंद सरस्वती ने उपस्थित शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी भक्तों को बाबाधाम जाने का सुअवसर मिलता है, जो लोग बाबा भोलेनाथ के दरबार जाते हैं. वो…
जमशेदपुर। रविवार को आजसू जुगसलाई नगरपालिका और पोटका प्रखंड कमिटी की संयुक्त बैठक जुगसलाई स्थित एक होटल में हुई. बैठक में बतौर अतिथि पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि झारखंड प्रदेश में लूट मची है. सत्ताधारी दल के मुखिया, विधायक, मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक भ्रष्टाचार में लिप्त है. आलम यह है की यहां के लोग धरने देते हैं. तब विधायक की नींद खुलती है. थोड़ा सा बारिश हुआ की नहीं क्षेत्र में लोगों का चलना दूभर हो गया है. क्षेत्र में नाली की नियमित सफाई नहीं है. पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं हो पा…
ग्रामीणों की समस्या दूर करना मेरी प्राथमिकता : मंगल कालिंदी जमशेदपुर. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने रविवार को जमशेदपुर प्रखंड के लुवाबासा पंचायत के केसीकुदर गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना और ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. उक्त गांव में सड़क निर्माण, विद्युत संबंधित समस्याएं और चापाकल की समस्या विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने रखी. मौके पर विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को बिजली के खंभे लगाने का निर्देश दिया. सड़क का काम शुरू करवाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया और अन्य समस्याओं का…
Ashutosh Ojha. जमशेदपुर। वर्ष 2018 में उलीडीह थाना अन्तर्गत शंकोसाई में विशाल सिंह की हत्या हुई थी. उस मामले में विशाल सिंह के पिता ललन सिंह के बयान पर शोले, उत्तम महतो, कुंदन सिंह और दो अन्य पर बेटे की हत्या गोली मार कर करने का आरोप लगाया गया था. मामला तीन साल चला, जिसमें मृत विशाल के पिता ललन सिंह और तत्कालीन थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने आरोपियों की पहचान की थी. वर्ष 2023 के जनवरी माह में ही सभी को आजीवन कारावास की सजा कोर्ट द्वारा सुनाई गई थी, जिसके बाद सभी आरोपी जेल चल गए थे, पर…
आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर उत्कल ऑटो मोबाइल्स के समीप शनिवार देर शाम उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई. जब किन्नरों से भरा एक ऑटो ब्रेकडाउन पिकअप वैन से जा टकराया. घटना में ऑटो चालक और कुछ किन्नरों को चोटें आयीं. फिर क्या था किन्नरों ने बीच सड़क पर तांडव शुरू कर दिया और ब्रेकडाउन पिकअप वैन को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. सरेआम बीच सड़क पर किन्नरों का तांडव देखने वालों की भीड़ लग गई. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे…
जमशेदपुर। नानक पेड़ सेवा दल और सिदगोड़ा पार्क विकास समिति की और से सिदगोड़ा पार्क में रविवार को शहीद किशन कुमार दुबे की पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान पार्क और सेवा दल के सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सभी सदस्यों ने भारत माता की जय सहित किशन कुमार दुबे अमर रहे के नारे लगाए. जिससे पार्क गूंज उठा. श्रद्धांजलि देने वालों में कुलबीर सिंह कालू, विनय सिंह, गुरदेव सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, देवनाथ प्रसाद, रोशन लाल, वीर बहादुर सिंह एवं काफी संख्या में महिलाओं की उपस्थित हुई. कुछ महिलाओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री से निवेदन किया…
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता पवन अग्रवाल ने सीतारामडेरा कमांड इलाका में पानी की सप्लाई नहीं होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. पवन के अनुसार लीज एरिया होने के कारण सभी जुस्को के कई दशकों से नियमित उपभोक्ता हैं. महीने दर महीने बिल का भुगतान भी करते हैं. जबकि जितना तल्ला घर होगा बिल उतना ही ज्यादा होगा. उसे भी आम लोग अपनी जिम्मेदारी समझ कर भुगतान कर रहे हैं. परन्तु काफी दिनों से सैकड़ों घरों में पानी नहीं मिल पा रहा है. जब टाटानगर वाटर टंकी में लोगों ने शिकायत की, तो मनोज सहाय नाम के अधिकारी…
