Author: फतेह लाइव • एडिटर

बेतला. बरवाडीह पुलिस ने दो दलित नाबालिक लड़कियों के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस दौरान अपराधियों के चंगुल से दोनों दलित बच्चियों को भी मुक्त करा लिया. अपराधी नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर गढ़वा ले गए थे. दरअसल बरवाडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली दो दलित बच्चियां अपने घर से गायब हो गईं थीं. इस संबंध में नाबालिग बच्चियों के परिजनों ने बरवाडीह थाना में मामला दर्ज कराया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने एक एसआईटी का गठन कर पूरे…

Read More

जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में समिति द्वारा पवित्र श्रावण मास के तीसरी सोमवारी को होने वाले आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई. सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सूर्य मंदिर द्वारा 21 अगस्त को तृतीय सोमवारी पर होने वाले सामूहिक जलाभिषेक यात्रा की सफलता व भव्यता हेतु विभिन्न्न पहुलओं पर चर्चा की गई. इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मौजूद थे. पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बारीडीह, बिरसानगर एवं साकची थाना क्षेत्र के मातृशक्ति की मौजूदगी में सम्पन्न बैठक…

Read More

जमशेदपुर। लौहनगरी के वरीय व्यवसायी, सीजीपीसी के संरक्षक सह प्रख्यात समाजसेवी दिवंगत गुरदयाल सिंह भाटिया की स्मृति में शुक्रवार से जी टाउन गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ आरंभ हुआ था, जिसका भोग रविवार 9 जुलाई को पड़ेगा. उनके पुत्र सुरेंद्रपाल सिंह ‘टीटू’ ने बताया कि अखंड पाठ के पश्चात 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे से गुरबाणी कीर्तन एवं अंतिम अरदास आयोजित किया जायेगा. पाठ के भोग उपरांत कथा वाचक भाई गुरप्रताप सिंह गुरु के उपदेशों का व्याख्यान करेंगे. उसके बाद विशेष रूप से हजूरी कीर्तनी भाई सरबजीत सिंह पटना वाले संगत को निहाल करेंगे. उन्होंने बताया कि अंतिम अरदास…

Read More

जमशेदपुर। जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कलंदी शनिवार को जुगसलाई नगर पालिका के पास स्थित समाजसेवी सह व्यवसायी सरदार गुरदयाल सिंह भाटिया के आवास पर पहुंचे. जहां गुरुदयाल सिंह भाटिया ने गर्मजोशी से गुलदस्ता देकर विधायक का अभिनंदन एवं स्वागत किया. इस दौरान विधायक के साथ काफी विचार किये. विधायक ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र कि हर समस्या का वह हल करेंगे. मौके पर लाडी भाटिया, रोमी भाटिया, सिमरन भाटिया, करण भाटिया, अर्जुन भाटिया, ऋषि भाटिया भी उपस्थित थे.

Read More

जमशेदपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कुल 374 वृद्धा और विधवा लोगों के बीच प्रमाण पत्र स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को अपने कदमा स्थित कार्यालय से वितरण किया. मंत्री ने कहा कि किसी भी मां, बहन, बुजुर्ग को विधवा, वृद्धा पेंशन चालू करवाने के लिए सरकारी कार्यालय में जाकर हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है. उनका बेटा बन्ना गुप्ता अभी मौजूद है. इस कार्य को वह करवाएगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि क्षेत्र में घूम घूम कर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर इसका लाभ पहुंचाएं. ये थे उपस्थित इस दौरान संजय तिवारी, मनोज झा, संजीव…

Read More

जमशेदपुर.  जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने विगत दिनों परसुडीह बाजार समिति क्षेत्र का दौरा किया था. उस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने विधायक को अवगत कराया था कि इन्हें दुकान खाली करने का नोटिस दिया गया है, ताकि दुकानों को तोड़कर नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा सके. क्योंकि यहां की बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुकी है. दुकानदार समिति ने विधायक से कहा की अगर नीचे की सभी दुकाने टूट गयी तो हमारी रोजी-रोटी भी बंद हो जाएगी, क्योंकि कोरोना काल में हमें पहले काफी नुकसान हुआ है. इसलिए नीचे की दुकानों को ना तोड़ा जाए. शनिवार को फिर विधायक मंगल…

Read More

फतेह लाइव अब नए लुक में पीडीएफ के साथ जमशेदपुर.  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का शनिवार को दूसरा दिन था. इस दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस की शुरुवात शुक्रवार को हुई थी. इस सम्मेलन का मुख्य शीर्षक था “सतत विकास के लिए बहुविषयक अनुसंधान और नवाचार”. इस सम्मेलन के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि थे निशांत कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, जमशेदपुर और डॉ बिमलेन्दु कुमार रॉय, जिनको गहन ज्ञान और शोध में अनुभव है. इस सम्मेलन की शुरुवात डॉ. किशोर ओझा द्वारा की गई. उन्होंने सरकार द्वारा की जा रही सतत विकास के कार्यो पर…

Read More

जमशेदपुर। भाजपा नेता साकची मंडल के महामंत्री रॉकी सिंह ने अपने पुत्र के जन्मदिन को आंगनबाड़ी के छोटे-छोटे बच्चों के साथ मनाया. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपील की थी कि वे अपने बच्चों का जन्मदिन आंगनबाड़ी में मनाए और उनके चेहरे पर एक मुस्कान लाएं. इसी कर्म के तहत आज भाजपा नेता के बेटे कुलबीर सिंह का जन्मदिन आंगनबाड़ी के बच्चों के बीच मनाया गया. बच्चों के बीच में चॉकलेट, खिलौने और केक का वितरण किया. बच्चों के साथ उनकी माताएं भी वहां उपस्थित थी, जिन्होंने कुलबीर सिंह को जन्मदिन की…

Read More

जमशेदपुर। आस पास के क्षेत्रों में घरों में घुसकर चोरी करने वाले चड्डी बनियान गैंग के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस गैंग की महिला सदस्य भी पुलिस की गिरफ्त में आई हैं. गिरफ्तार आरोपियों में मध्य प्रदेश के गुणा जिला निवासी लाल सिंह उर्फ काले, भोपाल निवासी फतेह सिंह, ज्वाला मुखी, अशोकनगर निवासी मंजीत पारदी, मंगल उर्फ मांगीलाल पारदी, विदिशा निवासी विक्की बोगिया उर्फ विक्की राम सिंह, कुईया बाई उर्फ गीता बाई और बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी संजय मुखी शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के कई सामान बरामद किए हैं. जानकारी देते…

Read More

जमशेदपुर। सरायकेला खरसावां जिले के कपाली के अलीनगर निवासी सिकंदर नामक कन्वाई चालक ने शनिवार दोपहर मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 2 के पास नशे की हालत में अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया है. गंभीर अवस्था में उसे एमजीएम अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है. जहां उसका उपचार किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार लगभग 28 वर्षीय कन्वाई चालक सिकंदर शनिवार को घूमने जाने के नाम से घर से निकला था. दोपहर के करीब वह ऑटो से जवाहरनगर रोड नंबर 2 के पास उतरा. इसके बाद उसने…

Read More