Author: फतेह लाइव • एडिटर

जमशेदपुर। बागबेड़ा सिद्धू कान्हो मैदान में गणपति महोत्सव की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं. यहां कोलकाता के दक्षिनेश्वर काली मंदिर के नजारे दिखेंगे. शनिवार को पंडाल का भूमिपूजन विधि विधान के साथ किया गया. पंडाल का निर्माण बंगाल के कारीगारों द्वारा किया जाएगा. आज पंडाल का भूमि पूजन मुख्य एवं संयुक्त रूप से महिलाओं द्वारा कराया गया. जिसमें अतिथि के रूप में जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार, मुखिया धनिमुनी मार्डी, जमुना हांसदा, गौरी टोप्पो, समाजसेवी संजय सिंह, ग्राम प्रधान चुन्नका मारडी, समाजसेवी छोटू प्रधान, बबलू गोड़सरे, मनीष महाकुड़, यशवंत सिंह के साथ बागबेड़ा थाना प्रभारी कौशलेंद्र झा भी मौजूद रहे.…

Read More

लोगों की मदद से परिजनों ने शव निकाला, सुबह सैलून खोलने घर से निकले थे जमशेदपुर। पत्नी की बीमारी से तंग आकर 65 वर्षीय व्यक्ति ने टेल्को थाना अंतर्गत आजाद मार्केट के समीप तालाब में कूदकर शनिवार को आत्महत्या कर ली. जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय हिरावन ठाकुर बिरसानगर जोन नंबर 1 के रहने वाले हैं. सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में तैरता शव देखकर मृतक की पहचान की और घर वालों को इस संबंध में सूचना दी. जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे.…

Read More

पटमदा: जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को पीएम एबीएचआईएम (स्वास्थ्य विभाग) से स्वीकृत पटमदा प्रखंड अंतर्गत गोबरघुसी पंचायत के अपो व बनकुंचिया पंचायत के बनकुंचिया एवं बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत माधवपुर पंचायत के राजाहाटा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण हेतु नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। मौके पर मौजूद ठेकेदारों को विधायक ने गुणवत्तापूर्ण भवन निर्माण करने का निर्देश दिया। तीनों उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण एक करोड़ 65 लाख रुपये से किया जाना है। विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ बनाने के लिए विधायक के पहल पर नया उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का…

Read More

जमशेदपुर। प्रख्यात समाजसेवी, वरीय व्यवसायी एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के संरक्षक सह समाजसेवी दिवंगत गुरदयाल सिंह भाटिया की स्मृति में शुक्रवार को बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ साहेब की लड़ी आरंभ हुई, जो आगामी 9 जुलाई तक चलेगा. उनके पुत्र व्यवसाई सुरेंद्रपाल सिंह ‘टीटू’ ने बताया कि श्री अखंड पाठ का भोग 9 जुलाई को पड़ेगा, जिसके बाद दोपहर 12 बजे से गुरबाणी कीर्तन एवं अंतिम अरदास आयोजित होगी. उन्होंने बताया कि अंतिम अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया जायेगा. उन्होंने दुख की घड़ी में अंतिम अरदास में शामिल होकर विछड़ी रूह…

Read More

जमशेदपुर। मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले पर शुक्रवार को गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी. गुजरात हाईकोर्ट का कहना है कि ट्रायल कोर्ट का राहुल गांधी को दोषी ठहराने का आदेश सही है. इस आदेश में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है. गुजरात हाई कोर्ट के इस फैसले से असहमत एवं नाराज पूर्वी सिंहभूम के कांग्रेसियों ने कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर के निर्देशानुसार जिला सचिव रईस रिजवी छब्बन के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बिष्टुपुर में आक्रोश जुलुस निकाला. मीडिया से बात करते हुये नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर ने…

Read More

धनबाद। प्रेस क्लब झरिया में AISMJWA की टीम द्वारा शुक्रवार शाम नव मनोनित प्रदेश प्रभारी और बिहार ऑब्जर्वर के संपादक गणेश मिश्रा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. अभिनंदन समारोह में झारखंड प्रदेश प्रभारी के पद पर मनोनित होने पर मिश्रा को धनबाद के पत्रकारों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर पत्रकारों ने मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल बंटी सहित एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया. पत्रकारों को संबोधित करते हुए गणेश मिश्रा ने कहा कि आप सभी संगठित रहें, क्योंकि अब आप सबों की आवाज झारखंड ही नहीं दिल्ली की राजधानी में गूंजने वाली है.…

Read More

जमशेदपुर। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में नेशनल कॉन्फ्रेंस 2023 का आयोजन किया गया. इस दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ. इस सम्मेलन का मुख्य शीर्षक था “सतत विकास के लिए बहुविषयक अनुसंधान और नवाचार”. इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. बीके राणा, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, जमशेदपुर, झारखंड के निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक और डॉ. प्रभात कुमार पाणि, वित्त पदाधिकारी, कोल्हान विश्वविद्यालय उपस्थित हुए. इस सम्मेलन में करीब 110 अलग- अलग विभाग के शोध पत्र प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन समारोह से की गई. उसके पश्चात डॉ. रंजन कुमार मिश्रा, आईटी विभाग प्रमुख द्वारा कार्यकर्म…

Read More

जमशेदपुर. सीतारामडेरा थाना अंतर्गत होम पाइप इंद्र नगर के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पति-पत्नी को ब्राउन शुगर की 23 पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार दंपति से पूछताछ कर इन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया है. सीतारामडेरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी इंद्र नगर के पास एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहा है. देर ना करते हुए पुलिस ने उक्त स्थल पर छापेमारी की. सूचना सही पाते हुए बादशाह भुइयां को धर दबोचा. बादशाह के पास से पुलिस ने 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. वही इसकी…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड के राजकुमार सह क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. जहां एक तरफ उनके फैन केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ शहर के युवा सिंगर और फैन द्वारा एक गाना महेंद्र सिंह धोनी के लिए बनाया गया, जिसमें सावन के महीने में भोले बाबा से एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को वर्ल्ड कप खिलाने की प्रार्थना की जा रही है. जमशेदपुर शहर में भी अनोखे अंदाज में मनाया गया महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन.

Read More

जमशेदपुर। गुड़ाबान्दा थाना कांड संख्या 39/22, विगत 9 दिसंबर को धारा 379 भादवि में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले में छह माह बाद पुलिस ने जांच करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त चंदन मुर्मू, पता ग्राम खादीपहाड़ी, लोंडाकोचा टोला, थाना झारपोखरिया, जिला मयूरभंज, राज्य ओडिसा को गिरफ्तार किया है. वहीं इसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उसके घर से पास उपस्थित झाड़ी के नीचे पुआल से ढंके कांड में चोरी किए गए सभी 6 सोलर प्लेट्स को बरामद किया गया है. शुक्रवार को गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है है.

Read More