Jamshedpur: 23 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पति-पत्नी धाराए, सीतारामडेरा पुलिस ने भेजा जेल, Video

SHARE:

जमशेदपुर.

सीतारामडेरा थाना अंतर्गत होम पाइप इंद्र नगर के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पति-पत्नी को ब्राउन शुगर की 23 पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार दंपति से पूछताछ कर इन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया है.

सीतारामडेरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी इंद्र नगर के पास एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहा है. देर ना करते हुए पुलिस ने उक्त स्थल पर छापेमारी की. सूचना सही पाते हुए बादशाह भुइयां को धर दबोचा. बादशाह के पास से पुलिस ने 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. वही इसकी निशानदेही पर इसकी पत्नी की भी पुलिस ने तलाशी ली. जहां पत्नी के पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जानकारी देते हुए सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने बताया कि बादशाह भुईयां का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है. एमजीएम थाना क्षेत्र से लूट वाले मामले में यह जेल भी जा चुका है. उन्होंने बताया कि कई दिनों से इनके द्वारा क्षेत्र में यह कारोबार चल रहा था. जिसे आज धर दबोचा गया है. ये ब्राउन शुगर कहां से खरीदते हैं. इस पर जांच पड़ताल जारी है. अनुसंधान किया जा रहा है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें