Author: फतेह लाइव • एडिटर

10वीं कक्षा में सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी तथा 12वीं में भौतिक विज्ञान  (फिजिक्स) की हुई परीक्षा जमशेदपुर। जिले के सरकारी स्कूलों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने को लेकर शुरू किये गये प्रोजेक्ट ‘परख: पढ़ाई और खेल’ के अंतर्गत 147 हाई स्कूल में साप्ताहिक परीक्षा आयोजित की गई. उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त मनीष कुमार द्वारा किए गए इस पहल के सुखद परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं. करीब 14 हजार नामांकित बच्चों में जहां पहले साप्ताहिक परीक्षा में बच्चों की उपस्थिति 80 फीसदी थी. वहीं तीसरे सप्ताह में अब बच्चों की उपस्थिति 90 फीसदी दर्ज की गई है. बच्चे बड़े…

Read More

जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना में दर्ज कांड संख्या-38/2023, धारा-307/34 ipc & 27 Arms एक्ट के आरोपी को सीतारामडेरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने 27 जून को सिविल कोर्ट के गेट नंबर तीन के पास फायरिंग की थी. इस मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने अप्राथमिक अभियुक्त मुकेश कुमार झा निवासी विधापति नगर, नियर विधापति स्कूल, छोटा-गोविंदपर, थाना- गोविन्दपुर को शनिवार को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Read More

शिव भक्तों में कुल 656 महिलाएं एवं 344 पुरुषों का हुआ पंजीयन: विकास सिंह जमशेदपुर। सावन के महीने में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित की जाने वाली निशुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन का कार्य पूरा हो गया है. टाटानगर से सुल्तानगंज जाने वाले 1000 शिव भक्तों में कुल 656 महिलाएं एवं 344 पुरुषों का पंजीयन किया गया है. यह जानकारी बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने सोनारी के भूतनाथ मंदिर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. विकास सिंह ने कहा पुरुषों की तुलना में महिलाओं का ज्यादा पंजीयन हुआ है. इस वर्ष कदमा…

Read More

जमशेदपुर।  झारखण्ड विधानसभा की आश्वाशन समिति के द्वारा शनिवार कों पूर्वी सिंहभूम जिले की बैठक परिसदन में आयोजित की गई. इस दौरान कुल 60 मामलों पर तमाम विभागों से रिपोर्ट लिया गया. बैठक मे सभापति सह विधायक दीपक बिरुआ एवं समिति के सदस्य सह विधायक बैजनाथ राम मौजूद रहे. जिले के तमाम विभागों के आला अफसर बैठक में मौजूद रहे. मुख्य रूप से यहां स्वर्णरेखा नदी के प्रदुषण, बागबेड़ा क्षेत्र में प्रदुषण, साथ ही उग्रवाद क्षेत्र में पुल निर्माण, पेयजल के मामले जो जुस्को कंपनी के द्वारा पूर्ण किये जाने थे और अब तक यह कार्य नहीं हुआ है. ऐसे…

Read More

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुली स्टील एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों में शनिवार उस समय दहशत का माहौल कायम हो गया. जब ट्रेन के D-9 कोच के चक्के से अचानक धुआं निकलने लगा. रेल प्रबंधन को जानकारी मिलते ही खाटकुरा स्टेशन के पास ट्रेन को रोककर जांच पड़ताल शुरू की गई. जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह आज भी सुबह टाटानगर रेलवे स्टेशन से स्टील ट्रेन हावड़ा के लिए 6:10 पर खुली. खाट कुरा स्टेशन पार करते ही यात्रियों ने ट्रेन के चक्के से धुआं निकलता देखा और इसकी जानकारी रेल प्रबंधन को दी. आनन-फानन में ट्रेन को…

Read More

जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट खरकाई नदी से 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. हालांकि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में तैरता हुआ एक शव देख. बागबेड़ा पुलिस को सूचना दी. बागबेड़ा पुलिस नदी घाट पर पहुंचकर मृत युवक को नदी से बाहर निकाला. युवक कौन है कहां का निवासी है. इस संबंध में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की…

Read More

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना अंतर्गत टाटा पिगमेंट के निकट रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के नीचे आकर टाटा स्टील के L2 चीफ विजय निराला ने जान दे दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में जांच पड़ताल शुरु कर दी है. कदमा के रहने वाले थे विजय निराला टाटा पिगमेंट के निकट उस समय सनसनी फैल गई. जब 53 वर्षीय टाटा स्टील के वरीय पदाधिकारी कदमा निवासी विजय निराला अपनी कार को सड़क किनारे पार्क कर पास रेलवे ट्रैक में आ रही मालगाड़ी के नीचे जाकर अपनी जान दे दिए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिछले एक महीने से लगातार ये रेलवे…

Read More

गुजरात.  मोदी सरनेम केस में कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी बड़ा झटका लगा है. गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज कर दिया है. अब अपील खारिज होने की वजह से राहुल गांधी की 2 साल की सजा बरकरार रहेगी. राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में सूरत कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई थी. गुजरात हाईकोर्ट ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कम से कम 10 केस पेंडिंग हैं. इस केस के दायर होने के बाद भी दूसरे केस उनके खिलाफ दायर हुए. एक केस वीर…

Read More

रांची। सीता सोरेन महिला आयोग की अध्यक्ष बन सकती हैं। इसे लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है। हेमंत सोरेन की सरकार हाल के दिनों में बोर्ड और निगमों में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति कर रही है। इसी क्रम में महिला आयोग में रिक्त पदों पर नियुक्ति होनी बाकी है। सीता सोरेन फिलहाल जामा विधानसभा से विधायक हैं। सोरेन परिवार में एकजुटता की पहल- सीता सोरेन को महिला आयोग की अध्यक्ष बनाने की पहल सोरेन परिवार में एकजुटता को लेकर भी है। अगर ऐसा होता है तो सीता सोरेन की नाराजगी दूर होगी। क्योंकि सीता सोरेन के सवालों…

Read More

कोडरमा.  जिला सहकारिता विभाग की सहायक निबंधक मिताली शर्मा को हजारीबाग एसीबी की टीम ने 10000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर प्रसाद यादव, पिता – स्व. मंगन यादव, ग्राम- गरहाई, पो.-पथलडीहा थाना-कोडरमा ने सहकारी विभाग के खिलाफ एसीबी को एक आवेदन दिया था, दिये गए आवेदन में बताया था कि वह कोडरमा व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड के प्रबंध समिति के सदस्य हैं और कोडरमा व्यापार मंडल बीज वितरण की नोडल एजेंसी है. पिछले दिनों सहयोग निबंधक मिताली शर्मा के द्वारा व्यापार मंडल का निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के बाद इस संबंध…

Read More