Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में, सोमवार को बिरसानगर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 82 लाख रुपये की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने शिलान्यास किया। इन योजनाओं के पूरे होने से क्षेत्र में सड़क, नाली, सामुदायिक ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। शिलान्यास की गई योजनाओं में गोविन्द कॉलोनी रोड नं.-5, मोहरदा बारीडीह में नालियों का निर्माण, संथाल बस्ती सरकारी विद्यालय में चहारदिवारी एवं शौचालय निर्माण, जोन नं.-1बी में गुप्ता स्टोर के बगल से भोला दत्ता के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर गंगा मेमोरियल अस्पताल के संचालक डॉक्टर नागेंद्र सिंह का निधन हो गया. बता दें कि डॉ नागेंद्र सिंह गंगा मेमोरियल अस्पताल के संचालक होने के साथ-साथ एक समाजसेवी भी थे. वह पिछले कई वर्षों से लगातार फ्री ऑपरेशन कैंप चला रहे थे. समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी शुरुआत घाटशिला से हुई थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर नागेंद्र सिंह सोमवार की मध्य रात्रि अपने घर पर थे. यहीं उनका निधन हुआ. उनके निधन पर मेडिकल जगत के कई पुरोधाओं ने अपना शोक प्रकट किया है. इस घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग डॉ…

Read More

हेमंत सोरेन विभिन्न विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास, लाभुकों के बीच नियुक्ति पत्र और परिसंपत्तियों का वितरण कर उन्हें नई ऊर्जा प्रदान की मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की 190.647 करोड़ रुपये की 12 योजनाओं का उद्घाटन, 123.48 करोड़ रुपये की 14 योजनाओं की रखी आधारशिला मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य के युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों को साकार करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम फतेह लाइव, रिपोर्टर. राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर झारखंड विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में हुए शराब घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई जारी है. सोमवार को एसीबी ने इस सिलसिले में जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से लंबी पूछताछ की. गौरतलब है कि कर्ण सत्यार्थी पूर्व में राज्य के उत्पाद आयुक्त के पद पर भी पदस्थापित रह चुके हैं. एसीबी ने पूछताछ के दौरान कर्ण सत्यार्थी से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन जानकारी ली. अधिकारियों का मुख्य ध्यान इस बात पर था कि उत्पाद आयुक्त के तौर पर उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसियों के खिलाफ क्या कदम उठाए थे. उत्पाद आयुक्त रहते हुए उन्होंने फर्जीवाड़े में शामिल…

Read More

फतेह लाइव,  रिपोर्टर.  जमशेदपुर में साकची आंगनबाड़ी में छोटे बच्चों के बीच में स्वेटर वितरण किए गए.  इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रॉकी सिंह उपस्थित थे. छोटे-छोटे 30 से 35 की संख्या में बच्चे उपस्थित थे जिन्हें दो-दो स्वेटर बांटे गए. इस दौरान साकची आंगनबाड़ी की संचालिका मुन्नी देवी एवं उनके साथ पूजा गुप्ता एवं छोटे बच्चों की माताएं और अन्य लोग उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में रॉकी सिंह ने छोटे बच्चों को समझाया कि ठंड में बचना है और जिस तरह से अभी शादी पार्टी का माहौल चल रहा है. शादी पार्टी में जाकर आइसक्रीम और कोल्ड…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बागान शाही रोड नंबर 7 निवासी वकार अहमद द्वारा दर्ज कराई गई चोरी की शिकायत का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया. आश्चर्यजनक रूप से इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता और घर के मालिक वकार अहमद को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने उनके पास से सोने की एक चेन, चार कानबाली और एक अंगूठी बरामद की, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है. पटमदा डीएसपी ने बताया कि सिटी एसपी के निर्देशन एवं उनके नेतृत्व में एक विशेष…

Read More

::समीक्षा बैठक में ये हुआ निर्णय:: -बच्चों के लिए पर्याप्त संख्या में झूला और मनोरंजन के अन्य साधनों का हो इंतजाम – जच्चा-बच्चा स्वस्थ कैसे रहे, इसके लिए भी चिंतन जरूरी – बचपन कमजोर होगा तो जवानी मजबूत नहीं हो सकती -स्कूल न जा पाने वाले बच्चों की भी मदद करनी होगी -कुशाग्र बुद्धि और संस्कारवान नौजवानों को जोड़ना होगा फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में विगत 14 से 20 नवंबर तक चले चतुर्थ बाल मेला को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित निवास/कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इस समीक्षा बैठक में कई सुझाव भी आए। एक…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में Kerala Public School एनएमएल ने सोमवार को प्रातःकालीन सभा में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को स्मरण किया. कार्यक्रम की शुरुआत गुरु के शहादत को दर्शाने वाले एक गंभीर रोल‑प्ले से हुई, जिसके बाद छात्रों और शिक्षकों द्वारा भावपूर्ण कविता पाठ और कीर्तन प्रस्तुत किया गया. झारखंड के प्रसिद्ध कथावाचक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और शिक्षाओं पर विस्तृत व्याख्यान दिया. उन्होंने गुरुओं के विशाल ज्ञान को साझा किया. सभी दस गुरुओं के बारे में बताया और छात्रों को ऐसे महान व्यक्तित्वों को याद रखने तथा उनके मार्ग…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत आरपी पटेल हाई स्कूल मैदान में दीपक सिंह पर पिस्तौल तानने और हवाई फायरिंग करने के आरोप में फरार चल रहे रॉकी मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके पूर्व इस मामले में पुलिस ने सन्नी सरदार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में दीपक सिंह के बयान पर सन्नी सरदार, राहुल, रॉकी और आजाद गिरी समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. बता दें कि शनिवार को सन्नी सरदार जेल से जमानत पर बाहर आया था. इस दौरान उसने हथियार लेकर दीपक पर तान दिया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी सुधीर दुबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह सोशल मीडिया में लाइव आकर धमकी देता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में सुधीर दुबे कहता है कि “मारब टाटा में ए गो बढ़िया मारब” और दू चार गो गांवे मारब. हालांकि वीडियो में वह किसे मारने की बात कह रहा है यह उसने स्पष्ट तौर पर नहीं कहा है. इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है. बता दे कि सुधीर दुबे के खिलाफ जिले के कई थानों में हत्या समेत आर्म्स एक्ट जैसे…

Read More