Author: फतेह लाइव • एडिटर

गोपाल मैदान में राष्ट्रीय स्तर के आयोजन संवाद का हो गया समापन, हो रही चारों ओर सराहना फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में पांच दिवसीय ट्राइबल कॉन्क्लेव ‘संवाद’ का बुधवार की शाम समापन हुआ. पांचवें दिन गोपाल मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों के सांस्कृतिक प्रदर्शन ने भारत की जनजातीय विरासत की जीवंतता का अनुभव कराया. पांच दिवसीय संवाद में देशभर के 26 राज्यों से आए करीब 2500 जनजातीय समुदाय ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति, क्षेत्रों के खानपान, दवा, सांस्कृतिक विरासत से शहरवासियों को अवगत कराया. गोपाल मैदान में दर्शक आतिथ्य, जो कि जनजातीय खाद्य…

Read More

परविंदर सिंह के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बलजीत सिंह बेदी, देविका सिंह और अन्नी अमृता बतौर जज हुईं शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर ‘मैं भी हूं इंदिरा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में हुआ. प्रतियोगिता के जज के तौर पर कांग्रेस के जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह और ‘मैं इंदिरा बनना चाहती…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसी हुई है. थाना प्रभारी ने तीन लोगों को जेल की हवा खिलाने के लिए भेज दिया है. हालांकि यह पुराना मामला है और वारंटी भी है. बहरहाल, एक मामले के मुताबिक जेल गए लोगों में बागबेड़ा थाना कांड संख्या- 114/24 18/11/25 धारा- 304(2)/115/352/3(5) B.N.S के प्राथमिक के अभियुक्त आकाश कुमार मिश्रा और बिट्टू साहू हैं. दोनों गांधीनगर के रहने वाले हैं. वहीं एक अन्य मामले में जीआर -1265/22 के  अभियुक्त अरुण प्रसाद गांधीनगर निवासी को भी 19 नवंबर 25 को वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  घाटशिला उप चुनाव के दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला आईटी प्रभारी मनी मोहंती अचार संहिता उल्लंघन के मामले में फंसे थे. झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा राजनीतिक द्वेषवश आचार संहिता उल्लंघन के एक झूठे और निराधार मामले में फँसाए जाने का आरोप भाजपा ने लगाया था.  इस प्रकरण में किसी भी प्रकार का तथ्यात्मक आधार न होने के बावजूद, विपक्ष ने चुनावी माहौल को प्रभावित करने के उद्देश्य से गलत धाराएँ लगवाईं. भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रारंभ से ही इसे एक राजनीतिक षड्यंत्र बताया था और कहा था कि सत्य अंततः सामने आएगा. बुधवार…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गेट के पास युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है. वायरल फुटेज में कुछ युवक मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार सभी युवक जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बॉक्सिंग प्रैक्टिस के लिए आते हैं. कुछ युवक बारीडीह क्षेत्र के हैं जबकि कुछ कीताडीह क्षेत्र से आते हैं. बॉक्सिंग प्रशिक्षण के दौरान बारीडीह के युवकों द्वारा किताडीह के युवकों से मारपीट की घटना हुई थी. बाद में मामला शांत भी हो गया था. लेकिन कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलने के बाद…

Read More

कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने लिया भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा दर्जनों प्रतिभागियों के बीच रितु और काजल ने मारी बाजी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे चतुर्थ बाल मेला के छठे दिन डिजिटल युग में बचपन और सोशल मीडिया और पहचान का संकट विषयक भाषण प्रतियोगिता हुई। दरअसल, यह भाषण प्रतियोगिता बच्चों के मंथन का केंद्र बन गई और बहुत सारी बातें सामने आईं। इस प्रतियोगिता रुपी मंथन में एक प्रतिभागी ने कहा कि अकेलापन, तनाव, चिड़चिड़ापन, अवसाद इन्हीं बीमारियों से जूझ रहे हैं आज के बच्चे।…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल जमशेदपुर झारखंड का प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर आगमन पर महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर उन्हें शॉल ओढ़ा एव मंडल का स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया और व्यापार मंडल द्वारा हो रहे कार्यों को बताया. साथ ही ये भी बताया कि इस संस्था में नारी शक्तियों को भी काफी प्राथमिकताएं दी जा रही है. प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने राज्यपाल से ज्ञापन सौंपकर दुकानदार भाइयों की समस्याओं से अवगत कराया और साथ ही निवेदन किया कि जल्द ही उनकी समस्या का निदान हो. साथ ही उपाध्यक्ष चंचल भाटिया ने सरकार द्वारा…

Read More

राज्यपाल बोलेः बाल मेला जैसे आयोजन में आना सुखद अनुभव झारखंड में कुपोषण बड़ी समस्या, इससे पार पाना होगा सरयू बोले- बच्चे सशक्त, मेधावी होकर देश को आगे बढ़ाएं, जल्द जारी करेंगे जमशेदपुर घोषणा पत्र फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने इस बात पर चिंता जताई कि आज के जमाने के बच्चे मोबाइल की दुनिया में कैद होकर रह गये हैं। समाज में क्या हो रहा है, इसकी उन्हें कोई चिंता नहीं। बड़ी चुनौती ये है कि हम लोग कैसे उन्हें समाज से जोड़ें। वह साकची में चल रहे चतुर्थ बाल मेला में बोल रहे थे। राज्यपाल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  गढ़वा जिला अंतर्गत बरडीहा थाना क्षेत्र के सुख नदी पंचायत भवन में रंग रोहन कार्य करने के दौरान 11 हजार बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायल मजदूरों को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल मझिआंव लाया गया. जहां पर उपस्थित चिकित्सक मदन लाल तनान के द्वारा जांचों उपरांत एक घायल मजदूर को मृत घोषित कर दिया. वहीं दोनों घायल मजदूरों का इलाज किया जा रहा है. मरने वाले मजदूर की पहचान मझिआंव थाना…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अवैध वसूली का मामला अचानक उग्र हो गया। जानकारी के अनुसार, JLKM नेता तरुण महतो और उसके समर्थक सड़क पर वाहनों को रोककर जबरन वसूली कर रहे थे। इसी दौरान जब कुछ वाहन चालकों ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना पाकर ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन समर्थकों का गुस्सा इतना बढ़ चुका था कि उन्होंने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान आरक्षी नरेश यादव…

Read More