WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela : ईचागढ़ में पुलिस पर हमला, अवैध वसूली के विवाद ने लिया हिंसक रूप

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अवैध वसूली का मामला अचानक उग्र हो गया। जानकारी के अनुसार, JLKM नेता तरुण महतो और उसके समर्थक सड़क पर वाहनों को रोककर जबरन वसूली कर रहे थे। इसी दौरान जब कुछ वाहन चालकों ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

सूचना पाकर ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन समर्थकों का गुस्सा इतना बढ़ चुका था कि उन्होंने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान आरक्षी नरेश यादव और एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सूत्रों के मुताबिक स्थिति काबू में लाने के लिए पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना स्थल से दो वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें से JLKM के झंडे, बैनर और शराब की बोतलें मिली हैं।

पुलिस ने मुख्य आरोपी तरुण महतो को हिरासत में ले लिया है। पूरी घटना की जांच जारी है और अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर